सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पंकज स्वामी की कहानी गणितज्ञ, रश्मि शर्मा की कहानी : "और वही ख्वाहिश" देवेश पाथ सरिया की कहानी: लेनेट और वह तस्वीर , सोनल की कहानी चस्का पर कुछ टिप्पणियां

 ■पंकज स्वामी रचित एक नए कलेवर की कहानी "गणितज्ञ"

----------------------------------

पंकज स्वामी गम्भीर कथाकार हैं, पहल के सहायक संपादक भी रहे हैं। परिकथा जनवरी फरवरी २०२१ अंक में   उनकी कहानी "गणितज्ञ" पढ़ते हुए पाठकों को ऐसा महसूस हो सकता है कि यह कहानी बहुत सहज और सरल कहानी है।कई बार ऐसा भी लग सकता है कि यह कहानी है भी या नहीं। पर कहानी जब खत्म हो जाती है तब उसका असर हमारे भीतर धीरे धीरे होने लगता है। दरअसल कुछ कहानियां विमर्श की मांग करती हैं । कुछ कहानियों पर बौद्धिक हो जाने का आरोप भी मढ़ दिया जाता है। पर इन सबके बावजूद कहानी अपने डेस्टिनेशन पर जब पहुंचती है तो अपना समग्र प्रभाव मन पर छोड़ने लगती है। गणितज्ञ कहानी भी मेरी नजर में कुछ इसी किस्म की कहानी है जिसमें  गणितज्ञ और वैज्ञानिक परितोष कुमार के माध्यम से समाज के नजरिए को मापा गया है। समाज किस सतहीपन में जीता है यह कहानी उसे दमदारी से सामने रखती है।

आज का यह समाज परितोष कुमार जैसे महान बुद्धिजीवी, गणितज्ञ एवं वैज्ञानिक का सम्मान करना तो नहीं जानता पर उनके पुत्र रवि तोष कुमार जो कि एक प्रसिद्ध कोचिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर हैं, से इसलिए नजदीकियां रखने की इच्छा रखता है क्योंकि ऐसे संस्थानों में वह अपने बच्चों को भेज कर भविष्य के सुनहरे सपनों को साकार कर लेने की उम्मीद रखता है।

समाज के इस बाजारू दृष्टिकोण को कहानी में उद्धृत निम्न प्रसंगों के माध्यम से बेहतर ढंग से जाना समझा जा सकता है-- 

१.

"परितोष कुमार तो बहुत पहले गुजर चुके थे। बस औपचारिक घोषणा आज ही हुई है। उनकी मौत तो उस समय ही हो गई थी जब उनके कामों की समाज ने फिक्र नहीं की। समाज और परिवार को उनका काम समझ में नहीं आया । उनके काम को जानने समझने की असफल कोशिश तक नहीं की गई। दरअसल हमारे समाज को अपनी प्रतिभाओं की रचनाओं से कोई सरोकार नहीं है। समाज तो प्रतिभाहीनों को भी सिर पर बैठाने का आदी रहा है।"

२.

रवि तोष कुमार सोचने लगा... पागल हो जाना तीक्ष्ण प्रतिभा का द्योतक नहीं है, जैसा कि यह समाज समझता है। आदमी पागल इसलिए हो जाता है क्योंकि उसे समझने वाला, समाज में उसे कोई नहीं दिखता । उसके पिताजी यह समझते थे कि विज्ञान पढ़कर अवैज्ञानिकता की सेवा करने वाला और गणित पढ़ने के नाम पर पेट दर्द के बहाने बनाने वाला समाज अपढ़, कुपढ़ आलसी और ज्ञान भीरू समाज है। इस समाज में अपने बच्चे का परितोष कुमार होना किसी को स्वीकार्य नहीं है।

३.

रवि तोष कुमार सोचने लगा.. हमारा समाज गणित का मतलब लाभ हानि और ब्याज मापने तक समझना चाहता है । वह समझ रहा है कि शव यात्रा में जो भी है वह परितोष कुमार के सम्मान में नहीं बल्कि मैथ्स कोचिंग इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर रवि तोष कुमार के साथ संबंध बताने के लिए जुटी है। रवि तोष कुमार ने सोचा कि ठीक ही है कि उसके पिता को मोक्ष मिल गया। उनके थिसिस शायद इस देश के खत्म होने तक इस समाज को समझ में ना आए। यह समाज श्रुति परंपरा का समाज है। उन्हें पीढ़ी दर पीढ़ी बताया जाता है कि कौन महान है और कौन नहीं। ऐसा समाज मूर्तियां गढ़ता है।  जीते जी और मरने के बाद बस माला पहनाता है। महान बनाता है। फर्क इतना है कि कोई जीते जी महानता को प्राप्त हो जाता है और कोई मरने के बाद। सत्ताएं बदलती हैं , पीढ़ी बदलती है, तो इस कहा सुनी में समाज के नायक भी बदल जाते हैं। एक चीज बस नहीं बदलती है, अपढ़ रहने की सामूहिक क्षमता।

नए कथ्य पर बुनी गई यह कहानी नए विमर्श की ओर ले जाने की कोशिश करती है। आज इस तरह की कहानियां लिखे जाने की सख्त जरूरत है। 


■देवेश पाथ सरिया की कहानी: लेनेट और वह तस्वीर 

--------------------------

देवेश एक अच्छे युवा कवि हैं।महीन दृष्टि और भाषा की कलात्मकता से जुड़े तमाम टूल्स का अपनी कविता में  बड़ी कुशलता के साथ वे उपयोग भी करते हैं।

हंस के मई 2022अंक में उनकी एक कहानी " लेनेट और वह तस्वीर " प्रकाशित है जो संभवतः उनकी पहली कहानी है ।

यह कहानी बहुत लंबी कहानी नहीं है पर इस कहानी को पढ़ते हुए एक अतिरिक्त कंसंट्रेशन की जरूरत महसूस होती है । एक युवक और एक युवती के बीच संवाद और उनके आसपास की दुनिया को स्थूल और सूक्ष्म रूप में प्रस्तुत करती हुई यह कहानी अपने कहानीपन, आसपास की घटनाओं की महीन बुनावट और चमत्कारिक रूप में बरती गई भाषायी कुशलता के कारण इसे पढ़ते चले जाने को मन में एक रुचि पैदा करती है।

कहानी के संवाद पेंटिंग्स पर केंद्रित चर्चा के माध्यम से आगे बढ़ते हैं ।

अक्सर ऐसा होता है कि हम अपने जीवन में कई बार अपरिचित लोगों से मिलते हैं, उनके साथ तमाम तरह की बातें होती हैं । इन बातों में तकनीक होता है, कला होती है साहित्य होता है । इन सब को लेकर हम संवाद करते हैं पर इस संवाद में व्यक्ति कहीं छूट जाता है ।

कहानी के कथ्य को लेकर कई डाइमेंशन्स हो सकते हैं पर कहानी का सूत्रधार जो एक युवक है वह लेनेट से मिलता तो है, पेंटिंग्स को लेकर उससे उसका  संवाद भी होता है । वे एक साथ जापान स्थित भारतीय रेस्त्रां में जाकर खाना भी खाते हैं पर युवक को अंत में यह एहसास होता है कि वह लेनेट को तो जानता ही नहीं है। दीवार में चिपकी हुई कोई तस्वीर है जिस पर एक लंबी चर्चा इस कहानी में है, जिसे की 2 घंटे में ही वहां की सत्ता के आदेश पर उतार दिया जाता है। युवक  उस शख्स के बारे में भी कुछ नहीं जानता जिसकी यह तस्वीर है। उस बारे में भी उसको कुछ पता नहीं कि आखिर सत्ता को कौन सी बात पसंद नहीं कि उस शख्स की तस्वीर को वहां से हटाया जाता है।

हमारे खुद के जीवन में भी इन चीजों को हम महसूस करते हैं । जीवन में आए हुए कितने लोगों के बारे में हम कुछ भी नहीं जानते पर उनके होते इस बात का एहसास हमें नहीं रहता । जब लोग छूट जाते हैं तब लगता है कि उनके बारे में हम कुछ नहीं जानते।

लेनेट को लेकर भी कहानी के  युवक का अनुभव कुछ इसी तरह का है जो आम लोगों के जीवन अनुभव से जाकर कहीं जुड़ जाता है। ऐसे अमूर्तन और सूक्ष्म विषय को कहानी के कथ्य के रूप में प्रस्तुत करना एक चुनौती भरा काम है पर सूक्ष्म घटनाओं को जोड़कर उनकी कुशल प्रस्तुति और संवादों की भाषायी कलात्मकता से देवेश ने इस चुनौती को आसान किया है। ऐसा भी लगता है कि उनकी कविता की साधना ने इस कहानी को लिखने में उनका साथ दिया है।


■रश्मि शर्मा की कहानी : "और वही ख्वाहिश"

---------------------------------


"और वही ख्वाहिश" रश्मि शर्मा की कहानी है जो कृति बहुमत के नवम्बर 2021 अंक में है।

आलोक और सत्या इस कहानी के दो ऐसे पात्र हैं जो कथा में मन के भीतर प्रेम की धूमिल होती इच्छाओं को अपने सीने में दबाए अपने रास्तों पर  विलग  हो चुके नायक नायिकाओं की तरह पाठकों को अपनी उपस्थिति का एहसास कराते हैं । जीवन की बड़ी-बड़ी आकांक्षाएं जो बाजार की उपज हैं,जीवन में प्रेम पर देखते देखते कब भारी पड़ने लग जाती हैं कि कहा नहीं जा सकता।आज के समय में युवक युवतियों  के जीवन की यह आम कहानी है कि प्रेम के बिछौने पर जो रिश्ते कायम हो सकते थे वे  रिश्ते भी इन बड़ी बड़ी आकांक्षाओं के बोझ तले जन्मने से पहले ही दम तोड़ देते हैं । सुख सुविधाएं, बड़ी-बड़ी आकांक्षाएं कभी भी प्रेम का विकल्प नहीं हो सकतीं। जीवन में वह समय भी आता है कि मन के भीतर अतृप्त आकांक्षाएं तो बची रह जाती हैं पर प्रेम छिटक कर जीवन से इतना दूर चला जाता है कि जीवन एक मरूभूमि में तब्दील हो जाता है। इस कहानी में भी एक शादीशुदा कुंठित और अवसाद ग्रस्त कथानायिका सत्या के साथ कुछ इसी तरह की बातें जुड़ी हुई हैं। वर्षों बाद आलोक की मुलाकात सत्या से जब उसके मायके में होती है तब सत्या की बातचीत और उसके व्यवहार में आए परिवर्तन से आलोक थोड़ा अचंभित होता है। 

"मुझे मोदी से प्यार है"  , "मुझे धोनी से प्यार है" इस तरह के कथन जब आलोक सत्या की जुबान से सुनता है तो उसे समझ में नहीं आता कि आखिर उसे हो क्या गया है? उटपटांग से लगने वाले इन कथनों को लेकर उसके मन में कई तरह के सवाल होते हैं। 

" क्या वह अपने शादीशुदा जीवन से खुश नहीं है?" सत्या से आलोक जब यह सवाल पूछता है तो सत्या उसके ऊपर बिफर पड़ती है। इस व्यवहार पर आलोक नाराज नहीं होता बल्कि उस पर उसे दया आने लगती है। वह तो यह सोच कर उससे मिलने आया था कि सत्या के जीवन में सब कुछ अच्छा होगा। पढ़ लिख कर वह अब तक एक बड़ा अधिकारी बन चुकी होगी। यह सब कुछ उसके मन में इसलिए बना रहता है क्योंकि सत्या की मूल छवि एक  महत्वाकांक्षी और ऊंची आकांक्षाओं वाली लड़की के रूप में उसके भीतर बनी हुई होती है।अरसे बाद, जीवन में बहुत बिखरी बिखरी, कुंठित और अवसादग्रस्त  सत्या से जब उसकी मुलाकात होती है तब भी सत्या के भीतर अतृप्त आकांक्षाओं की ध्वनि जब उसे सुनाई देने लगती है तो वह निराशा से भर उठता है। 

"मुझे मोदी से प्यार है"  , "मुझे धोनी से प्यार है"

सत्या के इन कथनों में मोदी और धोनी बाजार में चमक-दमक वाली बड़ी-बड़ी इच्छाओं, आकांक्षाओं के प्रतीक हैं जिनके प्रति जीवन में असफल और प्रेम से चुकी हुई नायिका का आकर्षण अब भी बरकरार है।अच्छी शैली और बेहतर बुनावट के साथ एक गम्भीर विमर्श की राह पकड़ती यह कहानी युवाओं के जीवन में बाजार से उपजी एक गम्भीर विडंबना की ओर इशारा करती है जिनके जीवन से प्रेम धीरे धीरे विलुप्त होता जा रहा है।


■सोनल की कहानी:  चस्का 

--------------------------


परिकथा मई जून 2021 अंक में प्रकाशित 'चस्का' कहानी के माध्यम से सोनल निम्न वर्ग में नासूर की तरह पसरती जा रही एक ऎसी समस्या को रेखांकित करती हैं जिस पर अमूमन लोगों की नजर जाते हुए भी  नहीं जाती।

आज का बाज़ार इतना लुभावना है कि वह हर आदमी को अपनी ओर आकर्षित करता है।क्या अमीर ,क्या गरीब .... हर आदमी आज उस जीवन को जीना चाहता है जिसमें श्रम न करना पड़े और अधिक से अधिक सुविधाओं को उठाया जा सके। आधुनिक खान पान, आधुनिक सुख सुविधाओं की तरफ आज की दौड़ ने निम्न वर्ग को इस तरह अपनी गिरफ्त में लिया है कि वे अपने परम्परागत श्रम मूल्यों को भूलने लगे हैं । उनकी दिशा उस तरफ है जो उन्हें नाकारा और बदहाली की ओर ले जाने के लिए पर्याप्त है।संसाधनों के अभाव के बावजूद आदमी को वह सब कुछ चाहिए जो एक साधन संपन्न आदमी की दुनियां में दृश्यमान हैं।चाहे इसके लिए अपने परम्परागत पारिवारिक मूल्यों को ही क्यों न छोड़ना पड़े। यही समस्या उन्हें एक दिन छोटे बड़े  अपराधों की ओर भी ले जाती है।

कहानी का पात्र राजेंद्र भी उसी निम्न वर्गीय समाज का प्रतिनिधित्व करता है । उसके सपने में गाँव की खेतीबाड़ी की जगह शहर की चकाचौंध है । खेती बाडी छोड़ गाँव से वह रोज सुबह अपनी साईकिल से खजुराहो शहर आता है और वहां घूम घूम कर पर्यटकों को अपनी बातों से लुभाता हुआ किताबें बेचता है । एक ऐसा काम जिसमें परिवार के गुजर बसर हो जाने की दूर दूर तक कोई उम्मीद नहीं । उसे हमेशा उस विदेशी पर्यटक का इन्तजार रहता है जिसने उसे अपने प्रवास पर साथ रखते हुए उसके भीतर उसी आमोद प्रमोद वाले जीवन को जीने का चस्का उत्पन्न कर दिया है।

मुझे लगता है कथा लेखिका ने जरूर अपने अनुभवों से इस कहानी को लिखा होगा।  

कहानी में उस पात्र के जीवन को करीब से देखने का वे आभास भी कराती हैं । उनके बीच के संवाद कहानी में बहुत रोचक हैं। कथा पढ़ते हुए उस मनः स्थिति से भी हमारा सामना होता है जब उस विदेशी पर्यटक के बिना भी वह पात्र किस तरह उस जीवन को जीने के लिए आतुर है |कहानी में  होटल के भीतर का दृश्य है, वहां घटित एक घटना से इस कहानी को देखने की हम कोशिश करें -

#'कुछ देर में राजेन्द्र उठा और हमारी टेबिल के पास से गुजरता हुआ सीधे कैफे के रिसेप्शन पर पहुँच गया। उसकी चाल और गंध बता रही थी कि वह नशे में है। ‘हम तुमाये संगे चलेंगे मोटरसाइकल से... आज हम साइकल नहीं लाये हैं.।’उसने रिसेप्शन पर खड़े एक कम उम्र लडके से अधिकार के साथ कहा। वह लड़का राजेन्द्र के गाँव का ही होगा।‘हाँ ठीक है, तुम जाओ बाहर अभी।’‘क्यों... काये जाएँ बाहर...’ राजेन्द्र एकाएक अकड़ सा गया।‘ तुमाओ बाप को है जे... ग्राहक हैं हम भी, यहीं डिनर करेंगे।’‘तुम जाओ बाहर... तुम ने ज्यादा पी लई है, राजू’ लड़के ने कुछ धीमी लेकिन चिढ़ भरी आवाज में कहा।‘नहीं जायेंगे।’तभी कैफे के गार्ड का सख्त हाथ राजेंद्र की गर्दन पर आ गया। गार्ड उसे बाहर की ओर खींचने लगा और राजेंद्र की निगाह मुझ पर पड़ी। मेडम जी, गुड इवनिंग...।वह फिर रिसेप्शन की और मुड़कर बोला, ‘जे मेडम जी ने हमें पैसा दए और हमने पी...तुमाये बाप की...।’ वह गालियाँ दे रहा था।मैं पशोपेश में पड़ गयी। लेकिन यह कहने से तो अपने को रोक नहीं सकी,‘छोड़ दो उसे... इस तरह गर्दन तो मत पकड़ो...।’गार्ड ने गर्दन छोड़कर उसका हाथ पकड ़लिया। मेरी तरफदारी से शायद राजेद्र कुछ होश में आया। वह रुंआसा हो गया, ‘मेडम जी, जे लोग बहुत बेईमान हैं स्कोट सर के साथ हम यहीं खाना खाते थे रोज...लंच... डिनर... तब हम बुरे नहीं लगे... हमारे साहब अभी जा साल आ नहीं पाये जासे... जब आयेंगे तो हम बतायें।

सस्ती शराब की गंध उड़ाता फटेहाल राजेन्द्र राजा कैफे की चमचमाती लाइटों में एक अजूबा पात्र लग रहा था। देशी-विदेशी आभिजात स्त्री पुरुष मुड़-मुड़कर यह तमाशा देख रहे थे। गार्ड भी मेरा लिहाज कब तक करता।‘चल हो गयी तेई कहानी... साहब को राग गाबो बंद कर...।’ उसने राजेन्द्र को बाहर ठेलते हुए कहा। राजेन्द्र ने इस बार विरोध नहीं किया। वह शर्ट की बाँह से आँसू पोछते हुए अपने आप बाहर चला गया। मैंने वेटर को बुलाकर कहा, ‘एक प्लेट पुलाव उसे पहुँचा दो, प्लीज।’गार्ड उसे फूड पेकेट देकर लौटा तो हमारी टेबिल के पास रुक गया। इस बार उसका स्वर सहानुभूति से भरा था,कहने लगा... मेडम जी कछु नई है जे अंग्रेज आत हैं इते, इन्हें मुँह लगा लेत हैं। साथ घुमाए... रेस्टोरेंट में खिलाएँ... सराब पिलायें... काये से के बिने कोई साथ चईयें।दो चार डालर में तो जे दिन भर साहब मेडम के पीछे डोलत फिरें... उनकी डाँट-मार खाएँ और जब बे सोरी कहें तो उनके गले लग जाएँ... उनके देस में र्कोइ मिलत नहीं है ऐसो उने...। गार्ड की वर्दी में मूँछों वाला वह प्रोढ़ आदमी एक गहरे अपनत्व से भरकर कहे जा रहा है... साहब तो लगा के चस्का चले जात हैं इने। फिर इनसे कोई काम बनत नइ है... ये बरबाद हो जात हैं,न जे खेती करें, न मजूरी... रोटी मिले ना मिले... बाल बच्चा पढ़ें न पढ़ें... चाहे बीबी भाग जाए। इनको तो सुबह से रात तक झई डोलने हैं ।'#

बहरहाल दृश्यों की स्वाभाविकता , अपनी साधारणता और रोचक शैली, साथ ही एक नए कथ्य की ओर ले जाती यह कथा मुझे हर नजरिये से अच्छी और रोचक लगी।

कहानियों की भीड़ में कोई कहानी अच्छी लगे, चाहे वह किसी भी रचनाकार की कहानी हो, उस पर विमर्श होना चाहिए।

रमेश शर्मा

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इन्हें भी पढ़ते चलें...

कौन हैं ओमा द अक और इनदिनों क्यों चर्चा में हैं।

आज अनुग्रह के पाठकों से हम ऐसे शख्स का परिचय कराने जा रहे हैं जो इन दिनों देश के बुद्धिजीवियों के बीच खासा चर्चे में हैं। आखिर उनकी चर्चा क्यों हो रही है इसको जानने के लिए इस आलेख को पढ़ा जाना जरूरी है। किताब: महंगी कविता, कीमत पच्चीस हजार रूपये  आध्यात्मिक विचारक ओमा द अक् का जन्म भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में हुआ। महिलाओं सा चेहरा और महिलाओं जैसी आवाज के कारण इनको सुनते हुए या देखते हुए भ्रम होता है जबकि वे एक पुरुष संत हैं । ये शुरू से ही क्रान्तिकारी विचारधारा के रहे हैं । अपने बचपन से ही शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन प्रारम्भ करने वाले ओमा द अक विज्ञान और ज्योतिष में भी गहन रुचि रखते हैं। इन्हें पारम्परिक शिक्षा पद्धति (स्कूली शिक्षा) में कभी भी रुचि नहीं रही ।  इन्होंने बी. ए. प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के पश्चात ही पढ़ाई छोड़ दी किन्तु उनका पढ़ना-लिखना कभी नहीं छूटा। वे हज़ारों कविताएँ, सैकड़ों लेख, कुछ कहानियाँ और नाटक भी लिख चुके हैं। हिन्दी और उर्दू में  उनकी लिखी अनेक रचनाएँ  हैं जिनमें से कुछ एक देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुक...

परदेशी राम वर्मा की कहानी दोगला

परदेशी राम वर्मा की कहानी दोगला वागर्थ के फरवरी 2024 अंक में है। कहानी विभिन्न स्तरों पर जाति धर्म सम्प्रदाय जैसे ज्वलन्त मुद्दों को लेकर सामने आती है।  पालतू कुत्ते झब्बू के बहाने एक नास्टेल्जिक आदमी के भीतर सामाजिक रूढ़ियों की जड़ता और दम्भ उफान पर होते हैं,उसका चित्रण जिस तरह कहानी में आता है वह ध्यान खींचता है। दरअसल मनुष्य के इसी दम्भ और अहंकार को उदघाटित करने की ओर यह कहानी गतिमान होती हुई प्रतीत होती है। पालतू पेट्स झब्बू और पुत्र सोनू के जीवन में घटित प्रेम और शारीरिक जरूरतों से जुड़ी घटनाओं की तुलना के बहाने कहानी एक बड़े सामाजिक विमर्श की ओर आगे बढ़ती है। पेट्स झब्बू के जीवन से जुड़ी घटनाओं के उपरांत जब अपने पुत्र सोनू के जीवन से जुड़े प्रेम प्रसंग की घटना उसकी आँखों के सामने घटित होते हैं तब उसके भीतर की सामाजिक जड़ता एवं दम्भ भरभरा कर बिखर जाते हैं। जाति, समाज, धर्म जैसे मुद्दे आदमी को झूठे दम्भ से जकड़े रहते हैं। इनकी बंधी बंधाई दीवारों को जो लांघता है वह समाज की नज़र में दोगला होने लगता है। जाति धर्म की रूढ़ियों में जकड़ा समाज मनुष्य को दम्भी और अहंकारी भी बनाता है। कहानी इन दीवा...

रघुनंदन त्रिवेदी की कहानी : हम दोनों

स्व.रघुनंदन त्रिवेदी मेरे प्रिय कथाकाराें में से एक रहे हैं ! आज 17 जनवरी उनका जन्म दिवस है।  आम जन जीवन की व्यथा और मन की बारिकियाें काे अपनी कहानियाें में मौलिक ढंग से व्यक्त करने में वे सिद्धहस्त थे। कम उम्र में उनका जाना हिंदी के पाठकों को अखरता है। बहुत पहले कथादेश में उनकी काेई कहानी पढी थी जिसकी धुंधली सी याद मन में है ! आदमी काे अपनी चीजाें से ज्यादा दूसराें की चीजें  अधिक पसंद आती हैं और आदमी का मन खिन्न हाेते रहता है ! आदमी घर बनाता है पर उसे दूसराें के घर अधिक पसंद आते हैं और अपने घर में उसे कमियां नजर आने लगती हैं ! आदमी शादी करता है पर किसी खूबसूरत औरत काे देखकर अपनी पत्नी में उसे कमियां नजर आने लगती हैं ! इस तरह की अनेक मानवीय मन की कमजाेरियाें काे बेहद संजीदा ढंग से कहानीकार पाठकाें के सामने प्रस्तुत करते हैं ! मनुष्य अपने आप से कभी संतुष्ट नहीं रहता, उसे हमेशा लगता है कि दुनियां थाेडी इधर से उधर हाेती ताे कितना अच्छा हाेता !आए दिन लाेग ऐसी मन: स्थितियाें से गुजर रहे हैं , कहानियां भी लाेगाें काे राह दिखाने का काम करती हैं अगर ठीक ढंग से उन पर हम अपना ध्यान केन्...

डॉक्टर परिधि शर्मा की कहानी - ख़त

  शिवना नवलेखन पुरस्कार 2024 अंतर्गत डॉक्टर परिधि शर्मा के कहानी संग्रह 'प्रेम के देश में' की पाण्डुलिपि अनुसंशित हुई है। इस किताब का विमोचन फरवरी 2025 के नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में शिवना प्रकाशन के स्टाल पर  किया जाएगा । यहाँ प्रस्तुत है उनकी कहानी  'ख़त' कहानी:    ख़त डॉ . परिधि शर्मा _______________ रात की सिहरन के बाद की उदासी ठंडे फर्श पर बूंद बनकर ढुलक रही थी। रात के ख़त के बाद अब कोई बात नहीं बची थी। खुद को संभालने का साहस भी मात्र थोड़ा-सा बच गया था। ख़त जिसमें मन की सारी बातें लिखी गईं थीं। सारा आक्रोश , सारे जज़्बात , सारी भड़ास , सारी की सारी बातें जो कही जानी थीं , पूरे दम से आवेग के साथ उड़ेल दी गईं थीं। ख़त जिसे किसी को भी भेजा नहीं जाना था। ख़त जिसे किसी को भेजने के लिए लिखा गया था। कुछ ख़त कभी किसी को भेजे नहीं जाते बस भेजे जाने के नाम पर लिखे जाते हैं। खिड़की के कांच के उस ओर खुली हवा थी। हवा के ऊपर आकाश। पेड़ पौधे सबकुछ। आजादी। प्रेम में विफल हो जाने के बाद की आजादी की तरह। खिड़की के पास बैठे हुए आकाश कांच के पार से उतना नंगा नहीं...

30 अक्टूबर पुण्यतिथि पर डॉ राजू पांडे को याद कर रहे हैं बसंत राघव "सत्यान्वेषी राजू पांडेय के नहीं होने का मतलब"

डॉक्टर राजू पांडेय शेम शेम मीडिया, बिकाऊ मीडिया, नचनिया मीडिया,छी मीडिया, गोदी मीडिया  इत्यादि इत्यादि विशेषणों से संबोधित होने वाली मीडिया को लेकर चारों तरफ एक शोर है , लेकिन यह वाकया पूरी तरह सच है ऐसा कहना भी उचित नहीं लगता ।  मुकेश भारद्वाज जनसत्ता, राजीव रंजन श्रीवास्तव देशबन्धु , सुनील कुमार दैनिक छत्तीसगढ़ ,सुभाष राय जनसंदेश टाइम्स जैसे नामी गिरामी संपादक भी आज मौजूद हैं जो राजू पांंडेय को प्रमुखता से बतौर कॉलमिस्ट अपने अखबारों में जगह देते रहे हैं। उनकी पत्रकारिता जन सरोकारिता और निष्पक्षता से परिपूर्ण रही है।  आज धर्म  अफीम की तरह बाँटी जा रही है। मेन मुद्दों से आम जनता का ध्यान हटाकर, उसे मशीनीकृत किया जा रहा है। वर्तमान परिपेक्ष्य में राजनीतिक अधिकारों, नागरिक आजादी और न्यायपालिका की स्वतंत्रता के क्षेत्र में गिरावट महसूस की जा रही है। राजू पांंडेय का मानना था कि " आज तंत्र डेमोक्रेसी  इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी में तब्दील हो चुकी है ,जहां असहमति और आलोचना को बर्दाश्त नहीं किया जाता और इसे राष्ट्र विरोधी गतिविधि की संज्ञा दी जाती है।" स्थिति इतनी भयावह हो गई ...

जैनेंद्र कुमार की कहानी 'अपना अपना भाग्य' और मन में आते जाते कुछ सवाल

कहानी 'अपना अपना भाग्य' की कसौटी पर समाज का चरित्र कितना खरा उतरता है इस विमर्श के पहले जैनेंद्र कुमार की कहानी अपना अपना भाग्य पढ़ते हुए कहानी में वर्णित भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों के जीवंत दृश्य कहानी से हमें जोड़ते हैं। यह जुड़ाव इसलिए घनीभूत होता है क्योंकि हमारी संवेदना उस कहानी से जुड़ती चली जाती है । पहाड़ी क्षेत्र में रात के दृश्य और कड़ाके की ठंड के बीच एक बेघर बच्चे का शहर में भटकना पाठकों के भीतर की संवेदना को अनायास कुरेदने लगता है। कहानी अपने साथ कई सवाल छोड़ती हुई चलती है फिर भी जैनेंद्र कुमार ने इन दृश्यों, घटनाओं के माध्यम से कहानी के प्रवाह को गति प्रदान करने में कहानी कला का बखूबी उपयोग किया है। कहानीकार जैनेंद्र कुमार  अभावग्रस्तता , पारिवारिक गरीबी और उस गरीबी की वजह से माता पिता के बीच उपजी बिषमताओं को करीब से देखा समझा हुआ एक स्वाभिमानी और इमानदार गरीब लड़का जो घर से कुछ काम की तलाश में शहर भाग आता है और समाज के संपन्न वर्ग की नृशंस उदासीनता झेलते हुए अंततः रात की जानलेवा सर्दी से ठिठुर कर इस दुनिया से विदा हो जाता है । संपन्न समाज ऎसी घटनाओं को भाग्य से ज...

समकालीन कविता और युवा कवयित्री ममता जयंत की कविताएं

समकालीन कविता और युवा कवयित्री ममता जयंत की कविताएं दिल्ली निवासी ममता जयंत लंबे समय से कविताएं लिख रही हैं। उनकी कविताओं को पढ़ते हुए यह बात कही जा सकती है कि उनकी कविताओं में विचार अपनी जगह पहले बनाते हैं फिर कविता के लिए जरूरी विभिन्न कलाएं, जिनमें भाषा, बिम्ब और शिल्प शामिल हैं, धीरे-धीरे जगह तलाशती हुईं कविताओं के साथ जुड़ती जाती हैं। यह शायद इसलिए भी है कि वे पेशे से अध्यापिका हैं और बच्चों से रोज का उनका वैचारिक संवाद है। यह कहा जाए कि बच्चों की इस संगत में हर दिन जीवन के किसी न किसी कटु यथार्थ से वे टकराती हैं तो यह कोई अतिशयोक्ति भरा कथन नहीं है। जीवन के यथार्थ से यह टकराहट कई बार किसी कवि को भीतर से रूखा बनाकर भाषिक रूप में आक्रोशित भी कर सकता है । ममता जयंत की कविताओं में इस आक्रोश को जगह-जगह उभरते हुए महसूसा जा सकता है। यह बात ध्यातव्य है कि इस आक्रोश में एक तरलता और मुलायमियत है। इसमें कहीं हिंसा का भाव नहीं है बल्कि उद्दात्त मानवीय संवेदना के भाव की पीड़ा को यह आक्रोश सामने रखता है । नीचे कविता की कुछ पंक्तियों को देखिए, ये पंक्तियाँ उसी आक्रोश की संवाहक हैं - सोचना!  सो...

रायगढ़ के राजाओं का शिकारगाह उर्फ रानी महल raigarh ke rajaon ka shikargah urf ranimahal.

  रायगढ़ के चक्रधरनगर से लेकर बोईरदादर तक का समूचा इलाका आज से पचहत्तर अस्सी साल पहले घने जंगलों वाला इलाका था । इन दोनों इलाकों के मध्य रजवाड़े के समय कई तालाब हुआ करते थे । अमरैयां , बाग़ बगीचों की प्राकृतिक संपदा से दूर दूर तक समूचा इलाका समृद्ध था । घने जंगलों की वजह से पशु पक्षी और जंगली जानवरों की अधिकता भी उन दिनों की एक ख़ास विशेषता थी ।  आज रानी महल के नाम से जाना जाने वाला जीर्ण-शीर्ण भवन, जिसकी चर्चा आगे मैं करने जा रहा हूँ , वर्तमान में वह शासकीय कृषि महाविद्यालय रायगढ़ के निकट श्रीकुंज से इंदिरा विहार की ओर जाने वाली सड़क के किनारे एक मोड़ पर मौजूद है । यह भवन वर्तमान में जहाँ पर स्थित है वह समूचा क्षेत्र अब कृषि विज्ञान अनुसन्धान केंद्र के अधीन है । उसके आसपास कृषि महाविद्यालय और उससे सम्बद्ध बालिका हॉस्टल तथा बालक हॉस्टल भी स्थित हैं । यह समूचा इलाका एकदम हरा भरा है क्योंकि यहाँ कृषि अनुसंधान केंद्र के माध्यम से लगभग सौ एकड़ में धान एवं अन्य फसलों की खेती होती है।यहां के पुराने वासिंदे बताते हैं कि रानी महल वाला यह इलाका सत्तर अस्सी साल पहले एकदम घनघोर जंगल हुआ करता था ...

गंगाधर मेहेर : ओड़िया के लीजेंड कवि gangadhar meher : odiya ke legend kavi

हम हिन्दी में पढ़ने लिखने वाले ज्यादातर लोग हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं के कवियों, रचनाकारों को बहुत कम जानते हैं या यह कहूँ कि बिलकुल नहीं जानते तो भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी ।  इसका एहसास मुझे तब हुआ जब ओड़िसा राज्य के संबलपुर शहर में स्थित गंगाधर मेहेर विश्वविद्यालय में मुझे एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर वक्ता वहां जाकर बोलने का अवसर मिला ।  2 और 3  मार्च 2019 को आयोजित इस दो दिवसीय संगोष्ठी में शामिल होने के बाद मुझे इस बात का एहसास हुआ कि जिस शख्श के नाम पर इस विश्वविद्यालय का नामकरण हुआ है वे ओड़िसा राज्य के ओड़िया भाषा के एक बहुत बड़े कवि हुए हैं और उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से  ओड़िसा राज्य को देश के नक़्शे में थोड़ा और उभारा है। वहां जाते ही इस कवि को जानने समझने की आतुरता मेरे भीतर बहुत सघन होने लगी।वहां जाकर यूनिवर्सिटी के अध्यापकों से , वहां के विद्यार्थियों से गंगाधर मेहेर जैसे बड़े कवि की कविताओं और उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी जुटाना मेरे लिए बहुत जिज्ञासा और दिलचस्पी का बिषय रहा है। आज ओड़िया भाषा के इस लीजेंड कवि पर अपनी बात रखते हुए मुझे जो खु...

अख़्तर आज़ाद की कहानी लकड़बग्घा और तरुण भटनागर की कहानी ज़ख्मेकुहन पर टिप्पणियाँ

जीवन में ऐसी परिस्थितियां भी आती होंगी कि जिसकी कल्पना नहीं की जा सकती। (हंस जुलाई 2023 अंक में अख्तर आजाद की कहानी लकड़बग्घा पढ़ने के बाद एक टिप्पणी) -------------------------------------- हंस जुलाई 2023 अंक में कहानी लकड़बग्घा पढ़कर एक बेचैनी सी महसूस होने लगी। लॉकडाउन में मजदूरों के हजारों किलोमीटर की त्रासदपूर्ण यात्रा की कहानियां फिर से तरोताजा हो गईं। दास्तान ए कमेटी के सामने जितने भी दर्द भरी कहानियां हैं, पीड़ित लोगों द्वारा सुनाई जा रही हैं। उन्हीं दर्द भरी कहानियों में से एक कहानी यहां दृश्यमान होती है। मजदूर,उसकी गर्भवती पत्नी,पाँच साल और दो साल के दो बच्चे और उन सबकी एक हजार किलोमीटर की पैदल यात्रा। कहानी की बुनावट इन्हीं पात्रों के इर्दगिर्द है। शुरुआत की उनकी यात्रा तो कुछ ठीक-ठाक चलती है। दोनों पति पत्नी एक एक बच्चे को अपनी पीठ पर लादे चल पड़ते हैं पर धीरे-धीरे परिस्थितियां इतनी भयावह होती जाती हैं कि गर्भवती पत्नी के लिए बच्चे का बोझ उठाकर आगे चलना बहुत कठिन हो जाता है। मजदूर अगर बड़े बच्चे का बोझ उठा भी ले तो उसकी पत्नी छोटे बच्चे का बोझ उठाकर चलने में पूरी तरह असमर्थ हो च...