सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

तीन महत्वपूर्ण कथाकार राजेन्द्र लहरिया, मनीष वैद्य, हरि भटनागर की कहानियाँ ( कथा संग्रह सताईस कहानियाँ से, संपादक-शंकर)

 


■राजेन्द्र लहरिया की कहानी : "गंगा राम का देश कहाँ है"

--–----------------------------- 

हाल ही में किताब घर प्रकाशन से प्रकाशित महत्वपूर्ण कथा संग्रह 'सत्ताईस कहानियाँ' आज पढ़ रहा था । कहानीकार राजेंद्र लहरिया की कहानी 'गंगा राम का देश कहाँ है' इसी संग्रह में है। सत्ता तंत्र, समाज और जीवन की परिस्थितियाँ किस जगह जा पहुंची हैं इस पर सोचने वाले अब कम लोग(जिसमें अधिकांश लेखक भी हैं) बचे रह गए हैं। रेल की यात्रा कर रहे सर्वहारा समाज से आने वाले गंगा राम के बहाने रेल यात्रा की जिस विकट स्थितियों का जिक्र इस कहानी में आता है उस पर सोचना लोगों ने लगभग अब छोड़ ही दिया है। आम आदमी की यात्रा के लिए भारतीय रेल एकमात्र सहारा रही है। उस रेल में आज स्थिति यह बन पड़ी है कि जहां एसी कोच की यात्रा भी अब सुगम नहीं रही ऐसे में यह विचारणीय है कि जनरल डिब्बे (स्लीपर नहीं) में यात्रा करने वाले गंगाराम जैसे यात्रियों की हालत क्या होती होगी जहाँ जाकर बैठने की तो छोडिये खड़े होकर सांस लेने की भी जगह बची नहीं रह गयी है। साधन संपन्न लोगों ने तो रेल छोड़कर अपनी निजी गाड़ियों के जरिये सड़क मार्ग का सहारा ले लिया,कुछ लोग हवाई जहाज में उड़ गए , पर गंगा राम जैसे लोग डिब्बे के दरवाजे पर लटककर आज भी यात्रा करने को मजबूर हैं।

स्लीपर या एसी कोच पर यात्रा कर रहा निहायत स्वार्थी मध्यवर्ग अपनी रिजर्व्ड सीट पर दो इंच की जगह छोड़ने को भी तैयार नहीं कि गंगा राम जैसा कोई यात्री कुछ देर के लिए अपने कूल्हों को वहां टिका ले। यात्रियों की बढ़ती संख्या के मद्देनज़र सरकार रेल में सुविधाएँ बढ़ाने की जगह उसे घटाना शुरू करे तब गंगा राम जैसा आम आदमी कहाँ जाए? जनरल डिब्बे में कई बार जाने की थका देने वाली कोशिश के उपरांत स्लीपर कोच में दो बर्थ के बीच फर्श की खाली जगह पर सोकर यात्रा कर रहे गंगा राम को सुबह सुबह जिस तरह की उपेक्षा और दुत्कार से भरे ताने सुनने को मिलते हैं वह भी इस कहानी में ध्वनित होता है। यात्रा के दरमियान जनरल डिब्बे से जुड़े जितने भी दृश्य हैं बहुत भयावह और थका देने वाले दृश्य हैं-

◆गंगाराम ने देखा और सोचा कि डिब्बे के दरवाजे के सरिये से लटक कर चलना और डिब्बे के भीतर होना लगभग एक समान है◆

◆गंगाराम अब गलियारे में खड़े थे। असहाय से।सोच में डूबे हुए। खरीद लेते हैं लोग। पैसे से। दूसरों का हक। अपने लिए । पैसे वाले। अचानक उन्हें लगा कि रेल जैसे एक देश है । एक दौड़ता हुआ देश। जिसमें जिसके पास जितना पैसा है वह उतना ही अधिक सुख खरीद लेता है। दूसरों के हिस्से के सुख। अपने लिए। और जिनके पास पैसा नहीं होता वह ताकते रहते हैं सुख के लिए और देश उनके लिए जनरल क्लास से अधिक कतई नहीं बचता। देश जिसको उनसे छीन लेते हैं अमीर लोग। उन सब से जो गंगाराम जैसे हैं।◆

कहानी का अंत कुछ इस तरह हुआ है-

गाड़ी में सवेरे उजास पैवस्त हो गया था। लोग जाग गए थे जाग रहे थे और अपनी अपनी बर्थ छोड़कर टॉयलेट की तरफ जाने लगे थे तथा वे बीच गलियारे में लेटे आदमी के कारण इधर से उधर व उधर से इधर निकलने में थोड़ी असुविधा महसूस कर रहे थे और अपनी उस असुविधा को अपने संग वालों को सुना रहे थे कुछ इस तरह से जैसे वे किसी बड़े भारी कष्ट को झेल कर आए हों। 

गंगाराम गलियारे में लेटे-लेटे उन लोगों की बातें सुन रहे थे और उनकी वह बातें सुनकर उन्हें एक अनोखे तरह का सुख मिल रहा था। इतना सुख पाने के हकदार तो वे थे ही।

इस संग्रह में आम जन जीवन की समस्याओं से जुड़ी ऎसी और भी कई महत्वपूर्ण कहानियाँ हैं जिनकी समाज को आज बहुत जरूरत है।

■ मनीष वैद्य की कहानी : "गाथा अभी खत्म कहाँ हुई!"

---------------------

कहानी संग्रह  "सत्ताईस कहानियाँ" में मनीष वैद्य की एक महत्वपूर्ण कहानी 'गाथा अभी खत्म कहाँ हुई' भी शामिल है। यह जो गाथा है वह शोषण और अत्याचार की गाथा है।आज से डेढ़-दो सौ साल पीछे चले जाईये तब भी वही गाथा थी, वर्तमान में पाँव टिका लीजिए गाथा तब भी वही चल रही। कहानी में आठ मजदूरों के खदान में दबकर मर जाने की घटना के इर्द गिर्द शोषण का समूचा परिदृश्य आंखों के सामने फ़िल्म की तरह आता जाता है।खदान जिसमें सुरक्षा मानकों की कहीं कोई व्यवस्था नहीं है, न इस बात को लेकर कोई चिंता है क्योंकि उसका मालिक एक रसूखदार नेता, मंत्री  है जिसको सरकार या प्रशासन की कोई परवाह नहीं।यूं भी रसूखदारों की एक समानांतर सत्ता होती है इसलिए सत्ता का नियंत्रण उन पर कमोबेश नहीं ही होता।

नटों की बस्ती से आने वाले इन आठ मजदूरों के परिवार की दारुण कथा इस कहानी में उभरकर आती है। कहानीकार ने डेढ़ सौ साल पीछे जाकर नटों की बस्ती से आने वाली एक महिला पात्र रेशमा के बहाने राजा रजवाड़ों की सामंती धूर्तता, क्रूरता,तानाशाही को जिस खूबसूरती के साथ कहानी में बुनी गयी घटनाओं के माध्यम से उभारा है उससे आज की सामंती व्यवस्था स्वतःजाकर जुड़ती है।राजा की शर्त अनुसार

दो पहाड़ों के बीच बंधी रस्सी पर चलकर करतब दिखाने वाली नट स्त्री रेशमा जब शर्त जीतने की अंतिम पायदान पर होती है तब राजा रस्सी को कटवा देता है।शर्त अनुसार उसे अपना आधा राज्य चले जाने का डर सताने लगता है । वह धोखे पर उतर जाता है। फिर दो पहाड़ों के बीच की खाई में गिरकर रेशमा की जान चली जाती है। और तब से रेशमा की आत्मा उन पहाड़ों में भटकती रहती है । आज भी गाथा वही है।कुछ भी नहीं बदला।कहानी में जगह जगह बहुत खूबसूरत संवाद हैं, उसका आनंद तो कहानी को पढ़कर ही लिया जा सकता है।मनीष वैद्य की कहानियाँ बहुपठित होने के साथ साथ गम्भीर कथ्य पर केंद्रित होती हैं। यह भी एक जरुरी और गम्भीर कथानक युक्त कहानी है जो घटनाओं की बुनावट और संवाद की खूबसूरती के लिए अलग से चिन्हित होती है।कहानी को परिकथा के सौवें अंक से भी आप पढ़ सकते हैं।

■हरि भटनागर की कहानी : 'आपत्ति'

----------------

हरि भटनागर की कहानी आपत्ति यूं तो एक सुअरानी से जुड़ी कथा है जो एक अपार्टमेंट के नीचे शरणागत होकर आस पड़ोस के घरों से निकले जूठन में से अपने भोजन की व्यवस्था में लगी हुई दिखाई पड़ती है। उस सुअरानी के जीवन में भी ऐसा दिन आता है कि बच्चों को जन्म देने के बाद उनकी सुरक्षा में ही वह घर से निकल नहीं पाती। घर से न निकल पाने की वजह से वह दाने-दाने को तरसते लगती है। वह अगर सुरक्षा का ख्याल न रखे तो आस पड़ोस के बाट जोहते खूंखार कुत्ते उसके बच्चों को अपना शिकार बना लेंगे।सुरक्षा की चिंता में भूख और प्यास के जन्म लेने की यह कहानी दरअसल आज की वर्तमान शासन व्यवस्था की दुश्वारियों से उपजी घटनाओं का एक व्यापक चित्रण ही है।परिवार के लिए दो वक्त की रोटी की व्यवस्था  करने की जुगत में कोई अगर बाहर निकले तो उसकी और उसकी अनुपस्थिति में घर के सदस्यों की सुरक्षा आज खतरे में पड़ने लग जाती है। खूंखार कुत्तों, भेड़ियों का खौफ़ इस कदर बढ़ चुका अब कि चारों तरफ एक असुरक्षा का भाव पैदा हो चुका है।

कहीं बलात्कार हो जाए, कहीं लिंचिंग हो जाए, कहीं हत्या हो जाए, कुछ भी सम्भव है।

सुअरानी भोजन की तलाश में एक दिन जब घर से निकलती है तब खूंखार कुत्ते बच्चों पर आक्रमण करने उसके ठीहे पर घूसने लगते हैं। कहानी का सूत्रधार जब इस पर आपत्ति करता है तो कुत्ते उसी पर आक्रमण करने लग जाते हैं।

आज की व्यवस्था ऐसी है कि इन चीजों की कोई मुखालफत करे, इनके बिरुद्ध कोई आपत्ति दर्ज करे तो तंत्र उसी की लिंचिंग करने पर आमादा हो जाता है।

सुअरानी और कुत्तों जैसे प्रतीकों , बिंबों के माध्यम से आज की वर्तमान व्यवस्था, सत्ता तंत्र की ज्यादती की शानदार पड़ताल इस कहानी में मिलती है। घटनाओं की बुनावट , संवाद और कथ्य, कहानी को रुचिकर और सशक्त बनाते हैं।कहानी में सूत्रधार की पत्नी ,बेटी और सुअरानी के बीच कुछ ऐसे प्रसंग हैं जहां सुअरानी के लिए उनके भीतर उपजे उपेक्षा के भाव अंततः करुणा में बदल जाते हैं। एक तरह से संवेदना के पुनर्स्थापन की भी यह कथा है।

हरि भटनागर की लिखी यह एक सशक्त कहानी है जिसे उन्होंने रवीश कुमार को समर्पित किया है।



टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इन्हें भी पढ़ते चलें...

कौन हैं ओमा द अक और इनदिनों क्यों चर्चा में हैं।

आज अनुग्रह के पाठकों से हम ऐसे शख्स का परिचय कराने जा रहे हैं जो इन दिनों देश के बुद्धिजीवियों के बीच खासा चर्चे में हैं। आखिर उनकी चर्चा क्यों हो रही है इसको जानने के लिए इस आलेख को पढ़ा जाना जरूरी है। किताब: महंगी कविता, कीमत पच्चीस हजार रूपये  आध्यात्मिक विचारक ओमा द अक् का जन्म भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में हुआ। महिलाओं सा चेहरा और महिलाओं जैसी आवाज के कारण इनको सुनते हुए या देखते हुए भ्रम होता है जबकि वे एक पुरुष संत हैं । ये शुरू से ही क्रान्तिकारी विचारधारा के रहे हैं । अपने बचपन से ही शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन प्रारम्भ करने वाले ओमा द अक विज्ञान और ज्योतिष में भी गहन रुचि रखते हैं। इन्हें पारम्परिक शिक्षा पद्धति (स्कूली शिक्षा) में कभी भी रुचि नहीं रही ।  इन्होंने बी. ए. प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के पश्चात ही पढ़ाई छोड़ दी किन्तु उनका पढ़ना-लिखना कभी नहीं छूटा। वे हज़ारों कविताएँ, सैकड़ों लेख, कुछ कहानियाँ और नाटक भी लिख चुके हैं। हिन्दी और उर्दू में  उनकी लिखी अनेक रचनाएँ  हैं जिनमें से कुछ एक देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुक...

परदेशी राम वर्मा की कहानी दोगला

परदेशी राम वर्मा की कहानी दोगला वागर्थ के फरवरी 2024 अंक में है। कहानी विभिन्न स्तरों पर जाति धर्म सम्प्रदाय जैसे ज्वलन्त मुद्दों को लेकर सामने आती है।  पालतू कुत्ते झब्बू के बहाने एक नास्टेल्जिक आदमी के भीतर सामाजिक रूढ़ियों की जड़ता और दम्भ उफान पर होते हैं,उसका चित्रण जिस तरह कहानी में आता है वह ध्यान खींचता है। दरअसल मनुष्य के इसी दम्भ और अहंकार को उदघाटित करने की ओर यह कहानी गतिमान होती हुई प्रतीत होती है। पालतू पेट्स झब्बू और पुत्र सोनू के जीवन में घटित प्रेम और शारीरिक जरूरतों से जुड़ी घटनाओं की तुलना के बहाने कहानी एक बड़े सामाजिक विमर्श की ओर आगे बढ़ती है। पेट्स झब्बू के जीवन से जुड़ी घटनाओं के उपरांत जब अपने पुत्र सोनू के जीवन से जुड़े प्रेम प्रसंग की घटना उसकी आँखों के सामने घटित होते हैं तब उसके भीतर की सामाजिक जड़ता एवं दम्भ भरभरा कर बिखर जाते हैं। जाति, समाज, धर्म जैसे मुद्दे आदमी को झूठे दम्भ से जकड़े रहते हैं। इनकी बंधी बंधाई दीवारों को जो लांघता है वह समाज की नज़र में दोगला होने लगता है। जाति धर्म की रूढ़ियों में जकड़ा समाज मनुष्य को दम्भी और अहंकारी भी बनाता है। कहानी इन दीवा...

कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति - वरिष्ठ कथाकार उर्मिला आचार्य का आलेख

  कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति -------------------------------------------------------------------------- -----------------------------------------                                - उर्मिला आचार्य कथा कहानी के इर्द गिर्द रचनाकार की उपस्थिति किस रूप में , किस तरह और कहाँ कहाँ हो सकती है , इसका आकलन करना दिलचस्प होते हुए भी एक दुरूह कार्य है । आकलन न कहते हुए अगर इसे शोध या कोई खोज पूर्ण कार्य कहा जाए तब भी हम इसे सामान्यीकृत नहीं कर रहे होते हैं । कथा लेखन करने के लिए लेखक जिस दुनिया में उतरता है , जिन रास्तों से होकर आगे बढ़ता है , उस दुनिया तक पहुँचने के लिए उन रास्तों से होकर गुजरे बिना हम लेखक का पीछा नहीं कर सकते । यहाँ पीछा करने के अपने निहितार्थ हैं जहाँ से हम लेखक को जानने समझने के लिए उन्हीं रास्तों से होकर गुजरते हैं जहाँ से लेखक अपनी कथायात्रा के साथ आगे बढ़ता है। ...

जैनेंद्र कुमार की कहानी 'अपना अपना भाग्य' और मन में आते जाते कुछ सवाल

कहानी 'अपना अपना भाग्य' की कसौटी पर समाज का चरित्र कितना खरा उतरता है इस विमर्श के पहले जैनेंद्र कुमार की कहानी अपना अपना भाग्य पढ़ते हुए कहानी में वर्णित भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों के जीवंत दृश्य कहानी से हमें जोड़ते हैं। यह जुड़ाव इसलिए घनीभूत होता है क्योंकि हमारी संवेदना उस कहानी से जुड़ती चली जाती है । पहाड़ी क्षेत्र में रात के दृश्य और कड़ाके की ठंड के बीच एक बेघर बच्चे का शहर में भटकना पाठकों के भीतर की संवेदना को अनायास कुरेदने लगता है। कहानी अपने साथ कई सवाल छोड़ती हुई चलती है फिर भी जैनेंद्र कुमार ने इन दृश्यों, घटनाओं के माध्यम से कहानी के प्रवाह को गति प्रदान करने में कहानी कला का बखूबी उपयोग किया है। कहानीकार जैनेंद्र कुमार  अभावग्रस्तता , पारिवारिक गरीबी और उस गरीबी की वजह से माता पिता के बीच उपजी बिषमताओं को करीब से देखा समझा हुआ एक स्वाभिमानी और इमानदार गरीब लड़का जो घर से कुछ काम की तलाश में शहर भाग आता है और समाज के संपन्न वर्ग की नृशंस उदासीनता झेलते हुए अंततः रात की जानलेवा सर्दी से ठिठुर कर इस दुनिया से विदा हो जाता है । संपन्न समाज ऎसी घटनाओं को भाग्य से ज...

गंगाधर मेहेर : ओड़िया के लीजेंड कवि gangadhar meher : odiya ke legend kavi

हम हिन्दी में पढ़ने लिखने वाले ज्यादातर लोग हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं के कवियों, रचनाकारों को बहुत कम जानते हैं या यह कहूँ कि बिलकुल नहीं जानते तो भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी ।  इसका एहसास मुझे तब हुआ जब ओड़िसा राज्य के संबलपुर शहर में स्थित गंगाधर मेहेर विश्वविद्यालय में मुझे एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर वक्ता वहां जाकर बोलने का अवसर मिला ।  2 और 3  मार्च 2019 को आयोजित इस दो दिवसीय संगोष्ठी में शामिल होने के बाद मुझे इस बात का एहसास हुआ कि जिस शख्श के नाम पर इस विश्वविद्यालय का नामकरण हुआ है वे ओड़िसा राज्य के ओड़िया भाषा के एक बहुत बड़े कवि हुए हैं और उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से  ओड़िसा राज्य को देश के नक़्शे में थोड़ा और उभारा है। वहां जाते ही इस कवि को जानने समझने की आतुरता मेरे भीतर बहुत सघन होने लगी।वहां जाकर यूनिवर्सिटी के अध्यापकों से , वहां के विद्यार्थियों से गंगाधर मेहेर जैसे बड़े कवि की कविताओं और उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी जुटाना मेरे लिए बहुत जिज्ञासा और दिलचस्पी का बिषय रहा है। आज ओड़िया भाषा के इस लीजेंड कवि पर अपनी बात रखते हुए मुझे जो खु...

'नेलकटर' उदयप्रकाश की लिखी मेरी पसंदीदा कहानी का पुनर्पाठ

उ दय प्रकाश मेरे पसंदीदा कहानी लेखकों में से हैं जिन्हें मैं सर्वाधिक पसंद करता हूँ। उनकी कई कहानियाँ मसलन 'पालगोमरा का स्कूटर' , 'वारेन हेस्टिंग्ज का सांड', 'तिरिछ' , 'रामसजीवन की प्रेम कथा' इत्यादि मेरी स्मृति में आज भी जीवंत रूप में विद्यमान हैं । हाल के दो तीन वर्षों में मैंने उनकी कहानी ' नींबू ' इंडिया टुडे साहित्य विशेषांक में पढ़ी थी जो संभवतः मेरे लिए उनकी अद्यतन कहानियों में आखरी थी । उसके बाद उनकी कोई नयी कहानी मैंने नहीं पढ़ी।वे हमारे समय के एक ऐसे कथाकार हैं जिनकी कहानियां खूब पढ़ी जाती हैं। चाहे कहानी की अंतर्वस्तु हो, कहानी की भाषा हो, कहानी का शिल्प हो या दिल को छूने वाली एक प्रवाह मान तरलता हो, हर क्षेत्र में उदय प्रकाश ने कहानी के लिए एक नई जमीन तैयार की है। मेर लिए उनकी लिखी सर्वाधिक प्रिय कहानी 'नेलकटर' है जो मां की स्मृतियों को लेकर लिखी गयी है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे कोई एक बार पढ़ ले तो भाषा और संवेदना की तरलता में वह बहता हुआ चला जाए। रिश्तों में अचिन्हित रह जाने वाली अबूझ धड़कनों को भी यह कहानी बेआवाज सुनाने लग...

समकालीन कविता और युवा कवयित्री ममता जयंत की कविताएं

समकालीन कविता और युवा कवयित्री ममता जयंत की कविताएं दिल्ली निवासी ममता जयंत लंबे समय से कविताएं लिख रही हैं। उनकी कविताओं को पढ़ते हुए यह बात कही जा सकती है कि उनकी कविताओं में विचार अपनी जगह पहले बनाते हैं फिर कविता के लिए जरूरी विभिन्न कलाएं, जिनमें भाषा, बिम्ब और शिल्प शामिल हैं, धीरे-धीरे जगह तलाशती हुईं कविताओं के साथ जुड़ती जाती हैं। यह शायद इसलिए भी है कि वे पेशे से अध्यापिका हैं और बच्चों से रोज का उनका वैचारिक संवाद है। यह कहा जाए कि बच्चों की इस संगत में हर दिन जीवन के किसी न किसी कटु यथार्थ से वे टकराती हैं तो यह कोई अतिशयोक्ति भरा कथन नहीं है। जीवन के यथार्थ से यह टकराहट कई बार किसी कवि को भीतर से रूखा बनाकर भाषिक रूप में आक्रोशित भी कर सकता है । ममता जयंत की कविताओं में इस आक्रोश को जगह-जगह उभरते हुए महसूसा जा सकता है। यह बात ध्यातव्य है कि इस आक्रोश में एक तरलता और मुलायमियत है। इसमें कहीं हिंसा का भाव नहीं है बल्कि उद्दात्त मानवीय संवेदना के भाव की पीड़ा को यह आक्रोश सामने रखता है । नीचे कविता की कुछ पंक्तियों को देखिए, ये पंक्तियाँ उसी आक्रोश की संवाहक हैं - सोचना!  सो...

डॉक्टर परिधि शर्मा की कहानी - ख़त

  शिवना नवलेखन पुरस्कार 2024 अंतर्गत डॉक्टर परिधि शर्मा के कहानी संग्रह 'प्रेम के देश में' की पाण्डुलिपि अनुसंशित हुई है। इस किताब का विमोचन फरवरी 2025 के नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में शिवना प्रकाशन के स्टाल पर  किया जाएगा । यहाँ प्रस्तुत है उनकी कहानी  'ख़त' कहानी:    ख़त डॉ . परिधि शर्मा _______________ रात की सिहरन के बाद की उदासी ठंडे फर्श पर बूंद बनकर ढुलक रही थी। रात के ख़त के बाद अब कोई बात नहीं बची थी। खुद को संभालने का साहस भी मात्र थोड़ा-सा बच गया था। ख़त जिसमें मन की सारी बातें लिखी गईं थीं। सारा आक्रोश , सारे जज़्बात , सारी भड़ास , सारी की सारी बातें जो कही जानी थीं , पूरे दम से आवेग के साथ उड़ेल दी गईं थीं। ख़त जिसे किसी को भी भेजा नहीं जाना था। ख़त जिसे किसी को भेजने के लिए लिखा गया था। कुछ ख़त कभी किसी को भेजे नहीं जाते बस भेजे जाने के नाम पर लिखे जाते हैं। खिड़की के कांच के उस ओर खुली हवा थी। हवा के ऊपर आकाश। पेड़ पौधे सबकुछ। आजादी। प्रेम में विफल हो जाने के बाद की आजादी की तरह। खिड़की के पास बैठे हुए आकाश कांच के पार से उतना नंगा नहीं...

रायगढ़ के राजाओं का शिकारगाह उर्फ रानी महल raigarh ke rajaon ka shikargah urf ranimahal.

  रायगढ़ के चक्रधरनगर से लेकर बोईरदादर तक का समूचा इलाका आज से पचहत्तर अस्सी साल पहले घने जंगलों वाला इलाका था । इन दोनों इलाकों के मध्य रजवाड़े के समय कई तालाब हुआ करते थे । अमरैयां , बाग़ बगीचों की प्राकृतिक संपदा से दूर दूर तक समूचा इलाका समृद्ध था । घने जंगलों की वजह से पशु पक्षी और जंगली जानवरों की अधिकता भी उन दिनों की एक ख़ास विशेषता थी ।  आज रानी महल के नाम से जाना जाने वाला जीर्ण-शीर्ण भवन, जिसकी चर्चा आगे मैं करने जा रहा हूँ , वर्तमान में वह शासकीय कृषि महाविद्यालय रायगढ़ के निकट श्रीकुंज से इंदिरा विहार की ओर जाने वाली सड़क के किनारे एक मोड़ पर मौजूद है । यह भवन वर्तमान में जहाँ पर स्थित है वह समूचा क्षेत्र अब कृषि विज्ञान अनुसन्धान केंद्र के अधीन है । उसके आसपास कृषि महाविद्यालय और उससे सम्बद्ध बालिका हॉस्टल तथा बालक हॉस्टल भी स्थित हैं । यह समूचा इलाका एकदम हरा भरा है क्योंकि यहाँ कृषि अनुसंधान केंद्र के माध्यम से लगभग सौ एकड़ में धान एवं अन्य फसलों की खेती होती है।यहां के पुराने वासिंदे बताते हैं कि रानी महल वाला यह इलाका सत्तर अस्सी साल पहले एकदम घनघोर जंगल हुआ करता था ...

समकालीन कहानी : अनिल प्रभा कुमार की दो कहानियाँ- परदेस के पड़ोसी, इंद्रधनुष का गुम रंग ,सर्वेश सिंह की कहानी रौशनियों के प्रेत आदित्य अभिनव की कहानी "छिमा माई छिमा"

■ अनिल प्रभा कुमार की दो कहानियाँ- परदेस के पड़ोसी, इंद्रधनुष का गुम रंग अनिलप्रभा कुमार की दो कहानियों को पढ़ने का अवसर मिला।परदेश के पड़ोसी (विभोम स्वर नवम्बर दिसम्बर 2020) और इन्द्र धनुष का गुम रंग ( हंस फरवरी 2021)।।दोनों ही कहानियाँ विदेशी पृष्ठ भूमि पर लिखी गयी कहानियाँ हैं पर दोनों में समानता यह है कि ये मानवीय संवेदनाओं के महीन रेशों से बुनी गयी ऎसी कहानियाँ हैं जिसे पढ़ते हुए भीतर से मन भींगने लगता है । हमारे मन में बहुत से पूर्वाग्रह इस तरह बसा दिए गए होते हैं कि हम कई बार मनुष्य के  रंग, जाति या धर्म को लेकर ऎसी धारणा बना लेते हैं जो मानवीय रिश्तों के स्थापन में बड़ी बाधा बन कर उभरती है । जब धारणाएं टूटती हैं तो मन में बसे पूर्वाग्रह भी टूटते हैं पर तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इन्द्र धनुष का गुम रंग एक ऎसी ही कहानी है जो अमेरिका जैसे विकसित देश में अश्वेतों को लेकर फैले दुष्प्रचार के भ्रम को तोडती है।अजय और अमिता जैसे भारतीय दंपत्ति जो नौकरी के सिलसिले में अमेरिका की अश्वेत बस्ती में रह रहे हैं, उनके जीवन अनुभवों के माध्यम से अश्वेतों के प्रति फैली गलत धारणाओं को यह कहान...