सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कहानीकार रमेश शर्मा की कहानी : बड़प्पन

नवभारत मध्यप्रदेश सृजन अंक समस्त एडिशन

वह दिसम्बर की एक सुबह थी जब बड़ी दीदिया ने अचानक खबर भिजवाई कि वे आज आ रही हैं ।उनके आने की खबर पाते ही बड़ी भाभी और मझली भाभी का मुंह मुझे उतरा हुआ नज़र आने लगा । मौसम बदले पर बड़ी दीदिया को लेकर दोनों भाभियों के भीतर का मौसम कभी खुशगवार न हो सका ।  

माँ के जाने के बाद बड़ी दीदिया ने मेरे लिए माँ की जगह इस तरह ले ली थी कि माँ के जाने का दुःख धीरे धीरे मेरे जीवन से तिरोहित होता गया था । फिर एक दिन आया जब बड़ी दीदिया की शादी हुई और वे मुझे छोड़कर अपने  ससुराल चली गयीं । उनका जाना हमेशा मुझे मेरे जीवन से माँ के चले जाने का एहसास कराता रहा । बड़ी दीदिया की बात ही कुछ और है ...वे तो बहुत कम उम्र में ही बड़ी हो गयी थीं । इतनी बड़ी कि हम उनके बड़प्पन का पीछा करते हुए जीवन में बहुत पीछे रह गए । इतने पीछे कि बस आज तक उनका पीछा ही कर रहे हैं ।  

'क्या बड़ी दीदी का दिल दुनिया में इतना बड़ा है कि किसी और का दिल उससे बड़ा हो ही नहीं सकता ?' आज शेल्फ में किताबें ढूँढ़ते ढूँढ़ते पुराने नोट बुक में मेरा खुद का लिखा कुछ ऐसा मिल गया कि लगा  जैसे मैं उन शब्दों को पहली बार पढ़ रहा हूँ । यह सवाल अरसे बाद मेरे जेहन में फिर से जीवित हो उठा था । मैंने कब लिखा था इसे ? मैं स्मृति पर जोर देता हुआ वहां से हट गया था।वह नोट बुक  शेल्फ में ही रह गयी थी  । कुछ किताबों को लिए मैं टेरेस पर आकर खड़े खड़े उनके पन्ने देर तक पलटता रहा। पन्ने पलटते पलटते अचानक मुझे याद आया कि जीवन में कभी एक लड़की से मुझे भी प्रेम हो गया था। मैं उस लड़की का चेहरा याद करने लगा । एक गोरी सी सुन्दर लड़की। ग्रामीण परिवेश में रची पगी । मुझे अजीब सा लगा कि उस लड़की का चेहरा तक मुझे अब ठीक से याद नहीं ।जीवन में आए पहले प्रेम की स्मृतियों का इस तरह धूमिल हो जाना कुछ देर के लिए मुझे थोड़ा परेशान कर गया।      

तब दीदिया ने सचेत किया था मुझे -'प्रेम करना बहुत आसान है वीरू,पर उसे निभाना सबके बस की बात नहीं|' 

समय बीता और मेरी अच्छी नौकरी ने मुझे शहर की राह पकड़ा दी । मैं शहर जाकर औरों की तरह शहरी बाबू बन गया। जीवन में घटनाएं इतनी तेजी से बदलती रहीं कि पिछली घटनाएं स्मृति से विलुप्त होती गयीं।अपने प्रेम को पीछे छोड़ आना भी इसमें शामिल रहा । बड़ी दीदिया गाँव आती तो उसकी आँखों में यह उम्मीद बची हुई होती कि मेरी शादी उसी लड़की से होगी जिससे मैंने कभी प्रेम किया था । पर उनकी सलाहियत की उपेक्षा करना भाभियों की आदत सी बन गयी थी । भाभियों का एक ही मकसद रह गया था कि ओ जो कहेंगी इस घर में वह नहीं होगा। मैं घर में कलह नहीं चाहता था । उस लड़की को लेकर भाभियों की मुखालफत को मैं भीतर से महसूस कर पा रहा था इसलिए धीरे धीरे उससे दूरी बनाकर मैंने अपने को उससे अलग कर लिया था । ऐसा करते हुए मुझे कोई ख़ुशी हुई हो या दुःख पहुंचा हो, यह बात भी मेरी स्मृति में अब कहीं नहीं बची।

आज बहुत दिनों बाद जब बड़ी दीदिया के गांव आने की खबर मैंने सुनी है तब से एक बेचैनी सी मन में उठने लगी है | 

'प्रेम करना बहुत आसान है वीरू पर उसे निभाना सबके बस की बात नहीं'-बड़ी दीदिया की वही पुरानी बात याद आ गयी है मुझे। आज लग रहा कि उनकी इन बातों में एक माँ की सलाहियत से ज्यादा चेतावनी भरा एक सन्देश छुपा था। बड़ी दीदिया जिन्होंने माँ के मरने के बाद मेरे लिए माँ की जगह ली, उनका सामना करने से मुझे इसलिए संकोच होता रहा है कि उनकी बातों का मैंने कोई मान नहीं रखा । मुझे लेकर पता नहीं उनके मन में क्या रहा आया, पर मुझे लगता है कि उनके मन में मेरी छवि एक कायर व्यक्ति की  होकर ही रह गयी होगी। मेरे भीतर पल रही इस धारणा ने मुझे उनसे अलग सा कर दिया । उनसे बचने की कोशिश में मैं भी मेरे और उनके बीच के रिश्ते को उस तरह बचा नहीं पाया, जिस तरह कि मुझे बचाकर रखना था । भीतर से बौना हुआ आदमी जीवन में और बौना होने लगता है। मेरे भीतर अपनी ही छवि को मैंने इस तरह बौना होते कभी नहीं देखा था जिस तरह अब मैं देखने लगा था।

जहां तक भाभियों की बात है , बड़ी दीदिया को लेकर उन्हें इस बात का भय सताने  लगा है कि कहीं पिता द्वारा विरासत में अपने बेंक अकाउंट में छोड़े गए चालीस लाख रुपयों में वे कहीं हिस्सेदारी न मांग लें । वे चाहती हैं कि बड़ी दीदिया मायका की ओर आँख  उठाकर भी  न देखें।

गाँव में माँ बाबूजी नहीं रहे । बड़ी दीदिया का आना किसी को पसंद नहीं यहाँ। वह आए तो आखिर किसके लिए आए ?

टेरेस में खड़े-खड़े आज सारी बातें मन में उमड़ घूमड़ रही  थीं कि ठीक उसी वक्त मेरा फोन बजने लगा।

बड़ी दीदिया का ही फोन  था । पता नहीं मुझे किस बात का डर था कि मैं डरते-डरते उनका फोन रिसीव कर रहा था। एक हल्की और धीमी सी आवाज मेरे कानों को सुनाई पड़ रही थी ... "मैं आना तो चाहती थी वीरू, पर नहीं आ पा रही हूँ । मैंने बैंक मेनेजर से फोन में बात कर लिखित में अपनी अर्जी भेज दी है कि पिताजी द्वारा खाते में छोड़ी गयी चालीस लाख रुपयों की रकम वे मेरे भाइयों में ही बराबर बराबर बाँट दें !"

मैं जानता हूँ कि दीदिया की यह बात सुनकर भाभियाँ कितना खुश होंगी। मैं नहीं जानता कि उनके न आने से मैं खुश हूँ या नहीं , पर मुझे महसूस हो रहा कि बड़ी दीदिया के सामने आज हम सब और बौने हो गए हैं।

----------------------------------------


92 श्रीकुंज , बोईरदादर , रायगढ़ (छत्तीसगढ़) 

पिन - 496001, 

मो.7722975017

ई मेल :  rameshbaba.2010@gmail.com

टिप्पणियाँ

इन्हें भी पढ़ते चलें...

कौन हैं ओमा द अक और इनदिनों क्यों चर्चा में हैं।

आज अनुग्रह के पाठकों से हम ऐसे शख्स का परिचय कराने जा रहे हैं जो इन दिनों देश के बुद्धिजीवियों के बीच खासा चर्चे में हैं। आखिर उनकी चर्चा क्यों हो रही है इसको जानने के लिए इस आलेख को पढ़ा जाना जरूरी है। किताब: महंगी कविता, कीमत पच्चीस हजार रूपये  आध्यात्मिक विचारक ओमा द अक् का जन्म भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में हुआ। महिलाओं सा चेहरा और महिलाओं जैसी आवाज के कारण इनको सुनते हुए या देखते हुए भ्रम होता है जबकि वे एक पुरुष संत हैं । ये शुरू से ही क्रान्तिकारी विचारधारा के रहे हैं । अपने बचपन से ही शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन प्रारम्भ करने वाले ओमा द अक विज्ञान और ज्योतिष में भी गहन रुचि रखते हैं। इन्हें पारम्परिक शिक्षा पद्धति (स्कूली शिक्षा) में कभी भी रुचि नहीं रही ।  इन्होंने बी. ए. प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के पश्चात ही पढ़ाई छोड़ दी किन्तु उनका पढ़ना-लिखना कभी नहीं छूटा। वे हज़ारों कविताएँ, सैकड़ों लेख, कुछ कहानियाँ और नाटक भी लिख चुके हैं। हिन्दी और उर्दू में  उनकी लिखी अनेक रचनाएँ  हैं जिनमें से कुछ एक देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुक...

रघुनंदन त्रिवेदी की कहानी : हम दोनों

स्व.रघुनंदन त्रिवेदी मेरे प्रिय कथाकाराें में से एक रहे हैं ! आज 17 जनवरी उनका जन्म दिवस है।  आम जन जीवन की व्यथा और मन की बारिकियाें काे अपनी कहानियाें में मौलिक ढंग से व्यक्त करने में वे सिद्धहस्त थे। कम उम्र में उनका जाना हिंदी के पाठकों को अखरता है। बहुत पहले कथादेश में उनकी काेई कहानी पढी थी जिसकी धुंधली सी याद मन में है ! आदमी काे अपनी चीजाें से ज्यादा दूसराें की चीजें  अधिक पसंद आती हैं और आदमी का मन खिन्न हाेते रहता है ! आदमी घर बनाता है पर उसे दूसराें के घर अधिक पसंद आते हैं और अपने घर में उसे कमियां नजर आने लगती हैं ! आदमी शादी करता है पर किसी खूबसूरत औरत काे देखकर अपनी पत्नी में उसे कमियां नजर आने लगती हैं ! इस तरह की अनेक मानवीय मन की कमजाेरियाें काे बेहद संजीदा ढंग से कहानीकार पाठकाें के सामने प्रस्तुत करते हैं ! मनुष्य अपने आप से कभी संतुष्ट नहीं रहता, उसे हमेशा लगता है कि दुनियां थाेडी इधर से उधर हाेती ताे कितना अच्छा हाेता !आए दिन लाेग ऐसी मन: स्थितियाें से गुजर रहे हैं , कहानियां भी लाेगाें काे राह दिखाने का काम करती हैं अगर ठीक ढंग से उन पर हम अपना ध्यान केन्...

समकालीन कविता और युवा कवयित्री ममता जयंत की कविताएं

समकालीन कविता और युवा कवयित्री ममता जयंत की कविताएं दिल्ली निवासी ममता जयंत लंबे समय से कविताएं लिख रही हैं। उनकी कविताओं को पढ़ते हुए यह बात कही जा सकती है कि उनकी कविताओं में विचार अपनी जगह पहले बनाते हैं फिर कविता के लिए जरूरी विभिन्न कलाएं, जिनमें भाषा, बिम्ब और शिल्प शामिल हैं, धीरे-धीरे जगह तलाशती हुईं कविताओं के साथ जुड़ती जाती हैं। यह शायद इसलिए भी है कि वे पेशे से अध्यापिका हैं और बच्चों से रोज का उनका वैचारिक संवाद है। यह कहा जाए कि बच्चों की इस संगत में हर दिन जीवन के किसी न किसी कटु यथार्थ से वे टकराती हैं तो यह कोई अतिशयोक्ति भरा कथन नहीं है। जीवन के यथार्थ से यह टकराहट कई बार किसी कवि को भीतर से रूखा बनाकर भाषिक रूप में आक्रोशित भी कर सकता है । ममता जयंत की कविताओं में इस आक्रोश को जगह-जगह उभरते हुए महसूसा जा सकता है। यह बात ध्यातव्य है कि इस आक्रोश में एक तरलता और मुलायमियत है। इसमें कहीं हिंसा का भाव नहीं है बल्कि उद्दात्त मानवीय संवेदना के भाव की पीड़ा को यह आक्रोश सामने रखता है । नीचे कविता की कुछ पंक्तियों को देखिए, ये पंक्तियाँ उसी आक्रोश की संवाहक हैं - सोचना!  सो...

सुबह सवेरे अखबार में प्रकाशित कहानी: रेस्तरां से लौटते हुए

छुट्टी का  दिन था । वीकली ऑफ । उनके लिए छुट्टी का दिन याने मौज मस्ती का दिन। खाना पीना घूमना ।  एक ने कहा 'चौपाल जायेंगे , वहां लंच लेंगे ।'  'नहीं यार चौपाल नहीं , आज नारियल नेशन जायेंगे ।' - दूसरे ने झट से उसकी बात काटते हुए कह दिया  । दोनों की बातें सुनकर तीसरे ने हँसते हुए कहा 'तुम लोग भी न..... वही घिसी पिटी जगह ! अरे जीवन में जायका बदलने की भी सोचो , किसी नयी जगह की बात करो , ये क्या उसी जगह बार बार जाना ।'  तीसरे की बात सुनकर दोनों हक्का बक्का उसकी ओर देखने लगे थे ।उन दोनों को लगा कि यह सच बोल रहा है । पर  पहले ने बदलाव शब्द सुनकर आहें भरी और कहने लगा .... हमारे जीवन में बदलाव कहाँ है दोस्त ! वही रोज रोज का घिसा पिटा काम । सुबह हुई नहीं कि बीबी को नींद से जगाओ, टिफिन तैयार करवाने के लिए कहो। फिर बाथ रूम में जाकर हबड़ तबड़ नहाकर निकलो । कपड़े पहनो और भाग लो कम्पनी की बस पकड़ने। यार अब तो लगता है जैसे इसी रूटीन पर चलते चलते जिन्दगी के ऊपर जंग की एक परत जम गयी है । यह सब कहते कहते उसके चेहरे से नीरसता का भाव टपक पड़ा ।  दूसरा ज्यादा सोचता नहीं था । मानो...

जैनेंद्र कुमार की कहानी 'अपना अपना भाग्य' और मन में आते जाते कुछ सवाल

कहानी 'अपना अपना भाग्य' की कसौटी पर समाज का चरित्र कितना खरा उतरता है इस विमर्श के पहले जैनेंद्र कुमार की कहानी अपना अपना भाग्य पढ़ते हुए कहानी में वर्णित भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों के जीवंत दृश्य कहानी से हमें जोड़ते हैं। यह जुड़ाव इसलिए घनीभूत होता है क्योंकि हमारी संवेदना उस कहानी से जुड़ती चली जाती है । पहाड़ी क्षेत्र में रात के दृश्य और कड़ाके की ठंड के बीच एक बेघर बच्चे का शहर में भटकना पाठकों के भीतर की संवेदना को अनायास कुरेदने लगता है। कहानी अपने साथ कई सवाल छोड़ती हुई चलती है फिर भी जैनेंद्र कुमार ने इन दृश्यों, घटनाओं के माध्यम से कहानी के प्रवाह को गति प्रदान करने में कहानी कला का बखूबी उपयोग किया है। कहानीकार जैनेंद्र कुमार  अभावग्रस्तता , पारिवारिक गरीबी और उस गरीबी की वजह से माता पिता के बीच उपजी बिषमताओं को करीब से देखा समझा हुआ एक स्वाभिमानी और इमानदार गरीब लड़का जो घर से कुछ काम की तलाश में शहर भाग आता है और समाज के संपन्न वर्ग की नृशंस उदासीनता झेलते हुए अंततः रात की जानलेवा सर्दी से ठिठुर कर इस दुनिया से विदा हो जाता है । संपन्न समाज ऎसी घटनाओं को भाग्य से ज...

30 अक्टूबर पुण्यतिथि पर डॉ राजू पांडे को याद कर रहे हैं बसंत राघव "सत्यान्वेषी राजू पांडेय के नहीं होने का मतलब"

डॉक्टर राजू पांडेय शेम शेम मीडिया, बिकाऊ मीडिया, नचनिया मीडिया,छी मीडिया, गोदी मीडिया  इत्यादि इत्यादि विशेषणों से संबोधित होने वाली मीडिया को लेकर चारों तरफ एक शोर है , लेकिन यह वाकया पूरी तरह सच है ऐसा कहना भी उचित नहीं लगता ।  मुकेश भारद्वाज जनसत्ता, राजीव रंजन श्रीवास्तव देशबन्धु , सुनील कुमार दैनिक छत्तीसगढ़ ,सुभाष राय जनसंदेश टाइम्स जैसे नामी गिरामी संपादक भी आज मौजूद हैं जो राजू पांंडेय को प्रमुखता से बतौर कॉलमिस्ट अपने अखबारों में जगह देते रहे हैं। उनकी पत्रकारिता जन सरोकारिता और निष्पक्षता से परिपूर्ण रही है।  आज धर्म  अफीम की तरह बाँटी जा रही है। मेन मुद्दों से आम जनता का ध्यान हटाकर, उसे मशीनीकृत किया जा रहा है। वर्तमान परिपेक्ष्य में राजनीतिक अधिकारों, नागरिक आजादी और न्यायपालिका की स्वतंत्रता के क्षेत्र में गिरावट महसूस की जा रही है। राजू पांंडेय का मानना था कि " आज तंत्र डेमोक्रेसी  इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी में तब्दील हो चुकी है ,जहां असहमति और आलोचना को बर्दाश्त नहीं किया जाता और इसे राष्ट्र विरोधी गतिविधि की संज्ञा दी जाती है।" स्थिति इतनी भयावह हो गई ...

जीवन प्रबंधन को जानना भी क्यों जरूरी है

            जीवन प्रबंधन से जुड़ी सात बातें

'कोरोना की डायरी' का विमोचन

"समय और जीवन के गहरे अनुभवों का जीवंत दस्तावेजीकरण हैं ये विविध रचनाएं"    छत्तीसगढ़ मानव कल्याण एवं सामाजिक विकास संगठन जिला इकाई रायगढ़ के अध्यक्ष सुशीला साहू के सम्पादन में प्रकाशित किताब 'कोरोना की डायरी' में 52 लेखक लेखिकाओं के डायरी अंश संग्रहित हैं | इन डायरी अंशों को पढ़ते हुए हमारी आँखों के सामने 2020 और 2021 के वे सारे भयावह दृश्य आने लगते हैं जिनमें किसी न किसी रूप में हम सब की हिस्सेदारी रही है | किताब के सम्पादक सुश्री सुशीला साहू जो स्वयं कोरोना से पीड़ित रहीं और एक बहुत कठिन समय से उनका बावस्ता हुआ ,उन्होंने बड़ी शिद्दत से अपने अनुभवों को शब्दों का रूप देते हुए इस किताब के माध्यम से साझा किया है | सम्पादकीय में उनके संघर्ष की प्रतिबद्धता  बड़ी साफगोई से अभिव्यक्त हुई है | सुशीला साहू की इस अभिव्यक्ति के माध्यम से हम इस बात से रूबरू होते हैं कि किस तरह इस किताब को प्रकाशित करने की दिशा में उन्होंने अपने साथी रचनाकारों को प्रेरित किया और किस तरह सबने उनका उदारता पूर्वक सहयोग भी किया | कठिन समय की विभीषिकाओं से मिलजुल कर ही लड़ा जा सकता है और समूचे संघर्ष को लिखि...

छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक राजधानी रायगढ़ - डॉ. बलदेव

अब आप नहीं हैं हमारे पास, कैसे कह दूं फूलों से चमकते  तारों में  शामिल होकर भी आप चुपके से नींद में  आते हैं  जब सोता हूँ उड़ेल देते हैं ढ़ेर सारा प्यार कुछ मेरी पसंद की  अपनी कविताएं सुनाकर लौट जाते हैं  पापा और मैं फिर पहले की तरह आपके लौटने का इंतजार करता हूँ           - बसन्त राघव  आज 6 अक्टूबर को डा. बलदेव की पुण्यतिथि है। एक लिखने पढ़ने वाले शब्द शिल्पी को, लिख पढ़ कर ही हम सघन रूप में याद कर पाते हैं। यही परंपरा है। इस तरह की परंपरा का दस्तावेजीकरण इतिहास लेखन की तरह होता है। इतिहास ही वह जीवंत दस्तावेज है जिसके माध्यम से आने वाली पीढ़ियां अपने पूर्वज लेखकों को जान पाती हैं। किसी महत्वपूर्ण लेखक को याद करना उन्हें जानने समझने का एक जरुरी उपक्रम भी है। डॉ बलदेव जिन्होंने यायावरी जीवन के अनुभवों से उपजीं महत्वपूर्ण कविताएं , कहानियाँ लिखीं।आलोचना कर्म जिनके लेखन का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा। उन्हीं के लिखे समाज , इतिहास और कला विमर्श से जुड़े सैकड़ों लेख , किताबों के रूप में यहां वहां लोगों के बीच आज फैले हुए हैं। विच...

2025-26 के इस बजट से मायूस हुए 16000 एन एच एम स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी. छत्तीसगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है खास

2025-26 के इस बजट से मायूस हुए 16000 एन एच एम स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी. छत्तीसगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों के लिए बजट में कुछ भी नहीं. करोना योद्धा कर्मचारियों में भारी निराशा घोषित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि के लिए कई बार मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों से मुलाकत कर चुके हैं. छत्तीसगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारी  बड़े आंदोलन की तैयारी में एन एच एम कर्मियों के आंदोलन में जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था होगी प्रभावित “एनएचएम कर्मचारीयों को पूर्व घोषित 27 प्रतिशत वेतन-वृद्धि, सहित 18 बिंदु मांग को बजट 2025-26 में शामिल करने का था भरोसा रायपुर ।  छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ अपने लंबित मांग को लेकर लगातार आवेदन-निवेदन-ज्ञापन देते आ रहे हैं एवं लम्बे समय से नियमितीकरण सहित 18 बिंदु को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। पिछली सरकार ने 19 जुलाई 2023 अनुपूरक बजट में एन.एच.एम. कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत की राशि की बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जो आज तक अप्राप्त हैं।उक्त संविदा कर्मचारी संघ ने लगातार विभिन्न विधायक/मंत्री सहित मुख्यमंत्री को अपना ज्ञापन दिया था, जिसका आज तक निराकरण नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों म...