सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

'अंगूठे पर वसीयत' शोभनाथ शुक्ल के उपन्यास की समीक्षा

 

ग्रामीण समाज में नई चेतना का स्थापन

ग्रामीण समाज का जिक्र आते ही हमारे मनो मस्तिष्क में रिश्तों की सहजता और लोगों का भोलापन सहज रूप से घर करने लगता है | यह कुछ हद तक सच के करीब भी है पर शहरीकरण और बाजार की घुसपैठ ने इस समाज में भी समय के साथ विकृतियाँ उत्पन्न की हैं | कथाकार शोभनाथ शुक्ल जी का नवीनतम उपन्यास 'अंगूठे पर वसीयत' ग्रामीण समाज के भीतर पसरतीं जा रहीं अनपेक्षित विकृतियों के अनेकानेक रंगों को घटनाओं के माध्यम से चलचित्र की भांति रखता चला जाता है |ग्रामीण समाज में राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर घटित होने वाली घटनाओं का विवरण कुछ इस तरह सिलसिलेवार मिलता है कि उपन्यास के साथ हम एक जिज्ञासु पाठक की हैसियत से जुड़ते हैं और फिर आगे बढ़ने लगते हैं |उपन्यास का केन्द्रीय पात्र 'रामबरन गरीब' समाज के उस आदमी का प्रतिनिधित्व करता है जो समाज में फैली विसंगतियों को लेकर चिंतातुर है| सामाजिक वर्ग भेद जैसी विसंगतियों से बाहर निकल  समाज की बेहतरी जैसी सोच रखना,  यूं तो मानवीय चेतना से संपन्न व्यक्ति का गुण है  जिसकी दुर्लभता से आज का समाज चिंतन के स्तर पर लगातार विपन्न होता जा रहा है ऐसे में 'रामबरन गरीब' जैसा चेतना संपन्न और चिन्तनशील पात्र पाठक के मन के भीतर जिज्ञासा की गति को बनाए रखने में बड़ी अहम् भूमिका निभाता है |इस उपन्यास को पढ़ते हुए महसूस होता है कि  भाषा शिल्प और  साहित्यिक लय की विरलता, कथ्य की एकरेखीय गति के बावजूद घटना प्रधान प्रसंगों की रोचकता के सहारे ही यह उपन्यास पाठक के मन के भीतर पाठकीय रूचि को अन्त तक जीवित किये रहता है.

 

ग्रामीण समाज में कुछ ऐसे पात्रों की उपस्थिति से भी यह उपन्यास हमें परिचित कराता है जिनकी करतूतों से ग्रामीण समाज की वह छवि जो हमारे मन में सदियों से बसी हुई है, उस छवि को आघात पहुंचता है | नोहरी चाचा नामक पात्र इनमें से ही एक पात्र है, जो वासना में डूबा हुआ है और  अपने स्वयं की भतीजी को हवश का शिकार बनाने पर आमादा है |कई बार सच कल्पना की तरह महसूस होता है और कोई कल्पना सच की तरह लग सकता है | नोहरी चाचा जैसे पात्रों से जुड़े प्रसंग पाठकों के मन में कुछ इसी तरह के अनुभविक प्रश्न उत्पन्न कर सकते हैं कि कोई ब्यक्ति अपनी बेटी समान भतीजी के साथ भी यह सब कुछ कैसे कर सकता है ? दरअसल यह उपन्यास ग्रामीण समाज में आये विचलन की कहानी को साफगोई से रख देने के लेखकीय दुस्साहस का एक दस्तावेज जैसा भी कुछ है जिसे पढ़ते पढ़ते हम महसूस करने लगते हैं |इसी क्रम में चौधराइन भी एक ऎसी महिला पात्र है जो देह की भूख मिटाने को सारी वर्जनाएं तोडती प्रतीत होती है | किशोरों के संग देह की भूख मिटाने की घटनाएँ ग्रामीण समाज के उसी विचलन की कथा सुनाती हैं जो अमूमन हमारे मन में कहीं नहीं है | लेखक ग्रामीण समाज की वर्तमान छवि को उसके सही रूप में इस उपन्यास के माध्यम से दिखाने की कोशिश करता है जो कि बहुत हद तक लोक मर्यादा के भय से ढंका छुपा होता है | शहरों में जिस खुलेपन को हम महसूस करते हैं उस खुलेपन को आज भी ग्रामीण समाज में अस्वीकृति मिलती है | इसका अर्थ यह कदापि नहीं है कि ग्रामीण समाज बुराईयों से अछूता है | ग्रामीण समाज में भी वह सारी बुराईयाँ देर सवेर घर कर चुकी हैं जिसकी कल्पना वहां की सहजता को लेकर  हम नहीं कर पाते | यह उपन्यास बाजार और राजनीति की घुसपैठ के चलते ग्रामीण समाज में पसरती जा रही तमाम बुराईयों की सूक्ष्म पड़ताल करता है | इसे हम लोक को उसके विचलन से आगाह करने के अर्थ में भी ले सकते हैं जो कि किसी कृति का बेहतर उद्देश्य हो सकता है |

परधानिन बुआ जो कि एक विधवा स्त्री है और गाँव की प्रधान है उसके जीवन में आए उतार-चढाओं के माध्यम से भी ग्रामीण समाज में स्त्री की स्थिति को जाना समझा जा सकता है | चौबे नामक पुरुष के साथ उसके प्रेम और दैहिक संबंधों की कहानी, सरपंच चुनाव पूर्व से शुरू होकर सरपंच बनने के बाद भी किस तरह पितृ सत्तात्मक समाज के तंग रास्तों से होकर गुजरने लगती है उसका एक चित्रण इस उपन्यास में मिलता है | पुरूष के लिए स्त्री  देह आकर्षक जरूर है पर स्त्री को उसकी सम्पूर्णता में स्वीकार करने के लिए चौबे जैसे कायर पुरूष के पसीने छूटने लगते हैं | परधानिन बुआ जैसी स्त्री के संघर्ष के माध्यम से ग्रामीण समाज में एक नयी चेतना के संचार का स्थापन संभव हो सकता है , उस संभावना को यह उपन्यास कुछ हद तक जन्म देने का एक लिखित दस्तावेज बन सकता है ऐसा हम कह सकते हैं |

आज बाजार की घुसपैठ ग्रामीण समाज में भी सघन हो चली है | बाजार जहां साधन संपन्न लोगों को प्रभावित करता है वहीं अभावग्रस्त लोगों को भी अपनी ओर आकर्षित करता है | यह उपन्यास ग्रामीण जीवन के उन जगहों की भी सैर कराता है जहां अभावग्रस्त लोग बुनियादी जरूरतों के साथ साथ बाजारू जरूरतों के आकर्षण में विकृतियों के शिकार होते चले जाते हैं |

इन तमाम पात्रों की कथाओं के संग चलते हुए यह उपन्यास अपने केंद्रीय पात्र रामबरन गरीब की कथा भी सुनाता है ।

यह कथा मनुष्य जीवन में आए भीषण संकट और रिश्तों की विकृतियों को हमारे सामने रखती है ।

रामबरन गरीब जो एक चेतना संपन्न सीधा-साधा ग्रामीण किसान है, जो समाज की सामूहिक बेहतरी का सपना देखता है और जिस में राजनीतिक चेतना के साथ साथ अन्याय का विरोध करने का भी एक मानव सुलभ गुण मौजूद है वही रामबदन अपने बेटे बलराम की चालबाजियों का शिकार होता है। बलराम रामबदन गरीब का इकलौता बेटा है और शहर में रहकर सरकारी अफ़सर है। मां-बाप की उपेक्षा करना उसकी आदत में शामिल है। वह कभी कभार मां-बाप की बीमारी के बहाने गांव आता रहता है और इस प्रतीक्षा में रहता है कि कब पिता की मृत्यु हो तो सारी संपत्ति उसके हाथ लगे । एक बार जब पिता रामबरन गरीब हस्पताल में मरणासन्न अवस्था में रहते हैं और उनकी मृत्यु जल्दी नहीं हो रही होती है तो झुंझलाकर उनसे वह जबरदस्ती वसीयत पर अंगूठे का निशान लगवाने की कोशिश करता है। बेटे के इस अमर्यादित और क्रूरता पूर्ण व्यवहार पर उसकी मां झुंझला उठती है। पति के इस अपमान पर वह बेटे पर क्रोधित होकर चीख पड़ती है। पत्नी के इस दारुण चित्कार से कोमा में पड़े रामबरन गरीब की देह भी जैसे जीवंत हो उठती है। इस घटना का असर यह होता है कि हफ्तों से कोमा में पड़े रामबरन गरीब के बदन में हलचल होती है। वे उठ बैठते हैं और चीखते हुए वसीयत छीन कर उसके टुकड़े-टुकड़े कर देते हैं । वे उन कागज के टुकड़ों पर थूकते हुए अपने इकलौते बेटे से कहते हैं -- 'जा आज से तू मेरे लिए मर गया। मैं तेरी इच्छा पूर्ति के लिए नहीं मरूंगा तो नहीं मरूंगा।' यह इस उपन्यास का सबसे विहंगम और द्रवित कर देने वाला दृश्य है जो समाज में दिनों दिन सघन रूप लेने लगा है |

 पत्नी जसुमति के सहारे अपने कदमों पर चलते रामबरन गरीब भाई का अस्पताल से बाहर निकलना सचमुच हैरत में डालने वाला दृश्य है जो हमें भीतर से झकझोर देता है। हमारे आसपास फैले ग्रामीण पात्रों पर केंद्रित यह उपन्यास अपनी रोचक किस्सागोई के कारण पठनीय बन पड़ा है।

यद्यपि इस उपन्यास को पढ़ते हुए किसी साहित्यिक उपन्यास में समाहित विविध कलात्मक रसों का सम्पूर्ण आनंद हमें नहीं मिल पाता, इसके बावजूद हम कह सकते हैं कि लेखक ने विभिन्न घटनाओं को अपने स्तर पर जोड़कर उसे कथा का विस्तृत रूप देने का जो अथक प्रयास किया है, वह उल्लेखनीय है। इस उपन्यास को पढ़ते हुए, पाठक ग्रामीण समाज में घटित हो रहे विभिन्न रूपाकारों का, घटनाओं का आस्वादन ले सकते हैं।

 

उपन्यास: 'अंगूठे पर वसीयत'

लेखक : शोभनाथ शुक्ल

प्रकाशक : साक्षी प्रकाशन संस्थान सुल्तानपुर उ.प्र.

मूल्य : 300 रूपये सजिल्द

------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------------

रमेश शर्मा

92, श्रीकुंज , बोईरदादर, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) - 496001

मो. 7722975017   

 

 

 



 

 

टिप्पणियाँ

इन्हें भी पढ़ते चलें...

कौन हैं ओमा द अक और इनदिनों क्यों चर्चा में हैं।

आज अनुग्रह के पाठकों से हम ऐसे शख्स का परिचय कराने जा रहे हैं जो इन दिनों देश के बुद्धिजीवियों के बीच खासा चर्चे में हैं। आखिर उनकी चर्चा क्यों हो रही है इसको जानने के लिए इस आलेख को पढ़ा जाना जरूरी है। किताब: महंगी कविता, कीमत पच्चीस हजार रूपये  आध्यात्मिक विचारक ओमा द अक् का जन्म भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में हुआ। महिलाओं सा चेहरा और महिलाओं जैसी आवाज के कारण इनको सुनते हुए या देखते हुए भ्रम होता है जबकि वे एक पुरुष संत हैं । ये शुरू से ही क्रान्तिकारी विचारधारा के रहे हैं । अपने बचपन से ही शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन प्रारम्भ करने वाले ओमा द अक विज्ञान और ज्योतिष में भी गहन रुचि रखते हैं। इन्हें पारम्परिक शिक्षा पद्धति (स्कूली शिक्षा) में कभी भी रुचि नहीं रही ।  इन्होंने बी. ए. प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के पश्चात ही पढ़ाई छोड़ दी किन्तु उनका पढ़ना-लिखना कभी नहीं छूटा। वे हज़ारों कविताएँ, सैकड़ों लेख, कुछ कहानियाँ और नाटक भी लिख चुके हैं। हिन्दी और उर्दू में  उनकी लिखी अनेक रचनाएँ  हैं जिनमें से कुछ एक देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुक...

कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति - वरिष्ठ कथाकार उर्मिला आचार्य का आलेख

  कथायात्रा के टेढ़े मेढ़े रास्ते और समकालीन कहानी की परिधि में रमेश शर्मा की उपस्थिति -------------------------------------------------------------------------- -----------------------------------------                                - उर्मिला आचार्य कथा कहानी के इर्द गिर्द रचनाकार की उपस्थिति किस रूप में , किस तरह और कहाँ कहाँ हो सकती है , इसका आकलन करना दिलचस्प होते हुए भी एक दुरूह कार्य है । आकलन न कहते हुए अगर इसे शोध या कोई खोज पूर्ण कार्य कहा जाए तब भी हम इसे सामान्यीकृत नहीं कर रहे होते हैं । कथा लेखन करने के लिए लेखक जिस दुनिया में उतरता है , जिन रास्तों से होकर आगे बढ़ता है , उस दुनिया तक पहुँचने के लिए उन रास्तों से होकर गुजरे बिना हम लेखक का पीछा नहीं कर सकते । यहाँ पीछा करने के अपने निहितार्थ हैं जहाँ से हम लेखक को जानने समझने के लिए उन्हीं रास्तों से होकर गुजरते हैं जहाँ से लेखक अपनी कथायात्रा के साथ आगे बढ़ता है। ...

परदेशी राम वर्मा की कहानी दोगला

परदेशी राम वर्मा की कहानी दोगला वागर्थ के फरवरी 2024 अंक में है। कहानी विभिन्न स्तरों पर जाति धर्म सम्प्रदाय जैसे ज्वलन्त मुद्दों को लेकर सामने आती है।  पालतू कुत्ते झब्बू के बहाने एक नास्टेल्जिक आदमी के भीतर सामाजिक रूढ़ियों की जड़ता और दम्भ उफान पर होते हैं,उसका चित्रण जिस तरह कहानी में आता है वह ध्यान खींचता है। दरअसल मनुष्य के इसी दम्भ और अहंकार को उदघाटित करने की ओर यह कहानी गतिमान होती हुई प्रतीत होती है। पालतू पेट्स झब्बू और पुत्र सोनू के जीवन में घटित प्रेम और शारीरिक जरूरतों से जुड़ी घटनाओं की तुलना के बहाने कहानी एक बड़े सामाजिक विमर्श की ओर आगे बढ़ती है। पेट्स झब्बू के जीवन से जुड़ी घटनाओं के उपरांत जब अपने पुत्र सोनू के जीवन से जुड़े प्रेम प्रसंग की घटना उसकी आँखों के सामने घटित होते हैं तब उसके भीतर की सामाजिक जड़ता एवं दम्भ भरभरा कर बिखर जाते हैं। जाति, समाज, धर्म जैसे मुद्दे आदमी को झूठे दम्भ से जकड़े रहते हैं। इनकी बंधी बंधाई दीवारों को जो लांघता है वह समाज की नज़र में दोगला होने लगता है। जाति धर्म की रूढ़ियों में जकड़ा समाज मनुष्य को दम्भी और अहंकारी भी बनाता है। कहानी इन दीवा...

जैनेंद्र कुमार की कहानी 'अपना अपना भाग्य' और मन में आते जाते कुछ सवाल

कहानी 'अपना अपना भाग्य' की कसौटी पर समाज का चरित्र कितना खरा उतरता है इस विमर्श के पहले जैनेंद्र कुमार की कहानी अपना अपना भाग्य पढ़ते हुए कहानी में वर्णित भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों के जीवंत दृश्य कहानी से हमें जोड़ते हैं। यह जुड़ाव इसलिए घनीभूत होता है क्योंकि हमारी संवेदना उस कहानी से जुड़ती चली जाती है । पहाड़ी क्षेत्र में रात के दृश्य और कड़ाके की ठंड के बीच एक बेघर बच्चे का शहर में भटकना पाठकों के भीतर की संवेदना को अनायास कुरेदने लगता है। कहानी अपने साथ कई सवाल छोड़ती हुई चलती है फिर भी जैनेंद्र कुमार ने इन दृश्यों, घटनाओं के माध्यम से कहानी के प्रवाह को गति प्रदान करने में कहानी कला का बखूबी उपयोग किया है। कहानीकार जैनेंद्र कुमार  अभावग्रस्तता , पारिवारिक गरीबी और उस गरीबी की वजह से माता पिता के बीच उपजी बिषमताओं को करीब से देखा समझा हुआ एक स्वाभिमानी और इमानदार गरीब लड़का जो घर से कुछ काम की तलाश में शहर भाग आता है और समाज के संपन्न वर्ग की नृशंस उदासीनता झेलते हुए अंततः रात की जानलेवा सर्दी से ठिठुर कर इस दुनिया से विदा हो जाता है । संपन्न समाज ऎसी घटनाओं को भाग्य से ज...

गंगाधर मेहेर : ओड़िया के लीजेंड कवि gangadhar meher : odiya ke legend kavi

हम हिन्दी में पढ़ने लिखने वाले ज्यादातर लोग हिंदी के अलावा अन्य भाषाओं के कवियों, रचनाकारों को बहुत कम जानते हैं या यह कहूँ कि बिलकुल नहीं जानते तो भी कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी ।  इसका एहसास मुझे तब हुआ जब ओड़िसा राज्य के संबलपुर शहर में स्थित गंगाधर मेहेर विश्वविद्यालय में मुझे एक राष्ट्रीय संगोष्ठी में बतौर वक्ता वहां जाकर बोलने का अवसर मिला ।  2 और 3  मार्च 2019 को आयोजित इस दो दिवसीय संगोष्ठी में शामिल होने के बाद मुझे इस बात का एहसास हुआ कि जिस शख्श के नाम पर इस विश्वविद्यालय का नामकरण हुआ है वे ओड़िसा राज्य के ओड़िया भाषा के एक बहुत बड़े कवि हुए हैं और उन्होंने अपनी कविताओं के माध्यम से  ओड़िसा राज्य को देश के नक़्शे में थोड़ा और उभारा है। वहां जाते ही इस कवि को जानने समझने की आतुरता मेरे भीतर बहुत सघन होने लगी।वहां जाकर यूनिवर्सिटी के अध्यापकों से , वहां के विद्यार्थियों से गंगाधर मेहेर जैसे बड़े कवि की कविताओं और उनके व्यक्तित्व के बारे में जानकारी जुटाना मेरे लिए बहुत जिज्ञासा और दिलचस्पी का बिषय रहा है। आज ओड़िया भाषा के इस लीजेंड कवि पर अपनी बात रखते हुए मुझे जो खु...

'नेलकटर' उदयप्रकाश की लिखी मेरी पसंदीदा कहानी का पुनर्पाठ

उ दय प्रकाश मेरे पसंदीदा कहानी लेखकों में से हैं जिन्हें मैं सर्वाधिक पसंद करता हूँ। उनकी कई कहानियाँ मसलन 'पालगोमरा का स्कूटर' , 'वारेन हेस्टिंग्ज का सांड', 'तिरिछ' , 'रामसजीवन की प्रेम कथा' इत्यादि मेरी स्मृति में आज भी जीवंत रूप में विद्यमान हैं । हाल के दो तीन वर्षों में मैंने उनकी कहानी ' नींबू ' इंडिया टुडे साहित्य विशेषांक में पढ़ी थी जो संभवतः मेरे लिए उनकी अद्यतन कहानियों में आखरी थी । उसके बाद उनकी कोई नयी कहानी मैंने नहीं पढ़ी।वे हमारे समय के एक ऐसे कथाकार हैं जिनकी कहानियां खूब पढ़ी जाती हैं। चाहे कहानी की अंतर्वस्तु हो, कहानी की भाषा हो, कहानी का शिल्प हो या दिल को छूने वाली एक प्रवाह मान तरलता हो, हर क्षेत्र में उदय प्रकाश ने कहानी के लिए एक नई जमीन तैयार की है। मेर लिए उनकी लिखी सर्वाधिक प्रिय कहानी 'नेलकटर' है जो मां की स्मृतियों को लेकर लिखी गयी है। यह एक ऐसी कहानी है जिसे कोई एक बार पढ़ ले तो भाषा और संवेदना की तरलता में वह बहता हुआ चला जाए। रिश्तों में अचिन्हित रह जाने वाली अबूझ धड़कनों को भी यह कहानी बेआवाज सुनाने लग...

डॉक्टर परिधि शर्मा की कहानी - ख़त

  शिवना नवलेखन पुरस्कार 2024 अंतर्गत डॉक्टर परिधि शर्मा के कहानी संग्रह 'प्रेम के देश में' की पाण्डुलिपि अनुसंशित हुई है। इस किताब का विमोचन फरवरी 2025 के नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में शिवना प्रकाशन के स्टाल पर  किया जाएगा । यहाँ प्रस्तुत है उनकी कहानी  'ख़त' कहानी:    ख़त डॉ . परिधि शर्मा _______________ रात की सिहरन के बाद की उदासी ठंडे फर्श पर बूंद बनकर ढुलक रही थी। रात के ख़त के बाद अब कोई बात नहीं बची थी। खुद को संभालने का साहस भी मात्र थोड़ा-सा बच गया था। ख़त जिसमें मन की सारी बातें लिखी गईं थीं। सारा आक्रोश , सारे जज़्बात , सारी भड़ास , सारी की सारी बातें जो कही जानी थीं , पूरे दम से आवेग के साथ उड़ेल दी गईं थीं। ख़त जिसे किसी को भी भेजा नहीं जाना था। ख़त जिसे किसी को भेजने के लिए लिखा गया था। कुछ ख़त कभी किसी को भेजे नहीं जाते बस भेजे जाने के नाम पर लिखे जाते हैं। खिड़की के कांच के उस ओर खुली हवा थी। हवा के ऊपर आकाश। पेड़ पौधे सबकुछ। आजादी। प्रेम में विफल हो जाने के बाद की आजादी की तरह। खिड़की के पास बैठे हुए आकाश कांच के पार से उतना नंगा नहीं...

रायगढ़ के राजाओं का शिकारगाह उर्फ रानी महल raigarh ke rajaon ka shikargah urf ranimahal.

  रायगढ़ के चक्रधरनगर से लेकर बोईरदादर तक का समूचा इलाका आज से पचहत्तर अस्सी साल पहले घने जंगलों वाला इलाका था । इन दोनों इलाकों के मध्य रजवाड़े के समय कई तालाब हुआ करते थे । अमरैयां , बाग़ बगीचों की प्राकृतिक संपदा से दूर दूर तक समूचा इलाका समृद्ध था । घने जंगलों की वजह से पशु पक्षी और जंगली जानवरों की अधिकता भी उन दिनों की एक ख़ास विशेषता थी ।  आज रानी महल के नाम से जाना जाने वाला जीर्ण-शीर्ण भवन, जिसकी चर्चा आगे मैं करने जा रहा हूँ , वर्तमान में वह शासकीय कृषि महाविद्यालय रायगढ़ के निकट श्रीकुंज से इंदिरा विहार की ओर जाने वाली सड़क के किनारे एक मोड़ पर मौजूद है । यह भवन वर्तमान में जहाँ पर स्थित है वह समूचा क्षेत्र अब कृषि विज्ञान अनुसन्धान केंद्र के अधीन है । उसके आसपास कृषि महाविद्यालय और उससे सम्बद्ध बालिका हॉस्टल तथा बालक हॉस्टल भी स्थित हैं । यह समूचा इलाका एकदम हरा भरा है क्योंकि यहाँ कृषि अनुसंधान केंद्र के माध्यम से लगभग सौ एकड़ में धान एवं अन्य फसलों की खेती होती है।यहां के पुराने वासिंदे बताते हैं कि रानी महल वाला यह इलाका सत्तर अस्सी साल पहले एकदम घनघोर जंगल हुआ करता था ...

समकालीन कहानी : अनिल प्रभा कुमार की दो कहानियाँ- परदेस के पड़ोसी, इंद्रधनुष का गुम रंग ,सर्वेश सिंह की कहानी रौशनियों के प्रेत आदित्य अभिनव की कहानी "छिमा माई छिमा"

■ अनिल प्रभा कुमार की दो कहानियाँ- परदेस के पड़ोसी, इंद्रधनुष का गुम रंग अनिलप्रभा कुमार की दो कहानियों को पढ़ने का अवसर मिला।परदेश के पड़ोसी (विभोम स्वर नवम्बर दिसम्बर 2020) और इन्द्र धनुष का गुम रंग ( हंस फरवरी 2021)।।दोनों ही कहानियाँ विदेशी पृष्ठ भूमि पर लिखी गयी कहानियाँ हैं पर दोनों में समानता यह है कि ये मानवीय संवेदनाओं के महीन रेशों से बुनी गयी ऎसी कहानियाँ हैं जिसे पढ़ते हुए भीतर से मन भींगने लगता है । हमारे मन में बहुत से पूर्वाग्रह इस तरह बसा दिए गए होते हैं कि हम कई बार मनुष्य के  रंग, जाति या धर्म को लेकर ऎसी धारणा बना लेते हैं जो मानवीय रिश्तों के स्थापन में बड़ी बाधा बन कर उभरती है । जब धारणाएं टूटती हैं तो मन में बसे पूर्वाग्रह भी टूटते हैं पर तब तक बहुत देर हो चुकी होती है। इन्द्र धनुष का गुम रंग एक ऎसी ही कहानी है जो अमेरिका जैसे विकसित देश में अश्वेतों को लेकर फैले दुष्प्रचार के भ्रम को तोडती है।अजय और अमिता जैसे भारतीय दंपत्ति जो नौकरी के सिलसिले में अमेरिका की अश्वेत बस्ती में रह रहे हैं, उनके जीवन अनुभवों के माध्यम से अश्वेतों के प्रति फैली गलत धारणाओं को यह कहान...

2025-26 के इस बजट से मायूस हुए 16000 एन एच एम स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी. छत्तीसगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है खास

2025-26 के इस बजट से मायूस हुए 16000 एन एच एम स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी. छत्तीसगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों के लिए बजट में कुछ भी नहीं. करोना योद्धा कर्मचारियों में भारी निराशा घोषित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि के लिए कई बार मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों से मुलाकत कर चुके हैं. छत्तीसगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारी  बड़े आंदोलन की तैयारी में एन एच एम कर्मियों के आंदोलन में जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था होगी प्रभावित “एनएचएम कर्मचारीयों को पूर्व घोषित 27 प्रतिशत वेतन-वृद्धि, सहित 18 बिंदु मांग को बजट 2025-26 में शामिल करने का था भरोसा रायपुर ।  छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ अपने लंबित मांग को लेकर लगातार आवेदन-निवेदन-ज्ञापन देते आ रहे हैं एवं लम्बे समय से नियमितीकरण सहित 18 बिंदु को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। पिछली सरकार ने 19 जुलाई 2023 अनुपूरक बजट में एन.एच.एम. कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत की राशि की बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जो आज तक अप्राप्त हैं।उक्त संविदा कर्मचारी संघ ने लगातार विभिन्न विधायक/मंत्री सहित मुख्यमंत्री को अपना ज्ञापन दिया था, जिसका आज तक निराकरण नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों म...