सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पुरी ओड़िशा के अंतिम थियेटर श्रीकृष्ण सिनेमा के जमींदोज होने की कहानी

यह जानकर आपको बहुत अजीब लगेगा कि ओड़िशा के पुरी जैसे शहर में जहां प्रतिदिन हजारों पर्यटक घूमने आते हैं, वहां अब एक अदद सिनेमा हॉल तक नहीं बचा है।

                          श्री कृष्ण सिनेमा हॉल पुरी

आप कहेंगे कि लोग वहां सिनेमा देखने थोड़ी आते हैं। अगर बाहर के पर्यटक समय निकालकर सिनेमा नहीं भी देखते तो क्या किसी सुंदर शहर में  एक सिनेमा हॉल भी नहीं होना चाहिए? तो इसका उत्तर होगा--बिल्कुल होना चाहिए । आखिर पुरी में जो स्थानीय लोग रहते हैं, उनको भी तो कभी सिनेमा देखने की जरूरत महसूस होती होगी। इस विषय पर इसलिए मैं आज यहां कुछ लिख रहा हूं क्योंकि ओड़िशा की तीर्थ धाम कही जाने वाली नगरी पुरी का सबसे पुराना और आखिरी बचा हुआ थिएटर श्रीकृष्ण सिनेमा हॉल सोमवार 27 मार्च 2023 को ध्वस्त कर जमींदोज कर दिया गया । श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीए) कार्यालय के पीछे स्थित यह श्रीकृष्ण सिनेमा हॉल को श्री क्षेत्र  परिक्रमा परियोजना जिसे श्रीमंदिर हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना भी कहा जाता है , इसी परियोजना  के लिए ध्वस्त कर दिया गया।

सिनेमा हॉल मंदिर से सिर्फ 100 मीटर की दूरी पर था-

इस बिषय को लेकर जो बातें सामने आई हैं जिसके तहत इस सिनेमा हॉल को ध्वस्त किया गया उसे भी जानना बेहद जरूरी है। दरअसल यह जो सिनेमा हॉल था, श्री जगन्नाथ मंदिर से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित था और श्री मंदिर क्षेत्र की जमीन पर ही इसका निर्माण कभी हुआ था।

इस संबंध में और भी जो जानकारियां साझा की गई हैं, उसके मुताबिक सिनेमा हॉल के मालिक को इस सिनेमा हॉल को गिराए जाने के बदले में पर्याप्त मुआवजा भी पहले से ही दे दिया गया है।

इसलिए इसे तोड़ा गया-

इस सिनेमा हॉल को गिराए जाने के पीछे भी पर्याप्त कारण हैं। दरअसल पुरी के जगन्नाथ मंदिर के चारों तरफ श्रीमंदिर हेरिटेज परियोजना के तहत एक सुंदर सा परिसर वर्तमान में बनाया जा रहा है । इस परिसर में सुसज्जित गार्डन इत्यादि भी होंगे और पर्यटकों के लिए प्रशाधन इत्यादि की पर्याप्त बुनियादी सुविधाएं भी होंगी । इसलिए सिनेमा हॉल की जगह पर खाली हुए भूमि का उपयोग श्रीमंदिर हेरिटेज कॉरिडोर परियोजना में ही किया जाएगा।

      पुरी का श्रीकृष्ण सिनेमा हॉल जिसे ध्वस्त कर दिया गया

मजेदार किस्सा यह है कि पुरी में पहले सात सिनेमा हॉल थे, लेकिन फनी नामक चक्रवात  के बाद श्रीकृष्ण सिनेमा हॉल को छोड़कर सभी सिनेमाघर इतने क्षतिग्रस्त हुए कि उन्हें बंद ही करना पड़ा। अब श्रीकृष्ण सिनेमा हॉल के विध्वंस के साथ, तीर्थ नगरी पुरी में कोई सिनेमाघर शेष नहीं बचा है। 

किसी एक क्षेत्र में चाहे वह सिनेमा हॉल का क्षेत्र ही क्यों ना हो, किसी शहर का इतिहास इस तरह भी हो सकता है कि वहां कोई सिनेमा हॉल ही न बचे तो यह आज के समय में एक चर्चा का विषय तो है और इस पर बातें भी होने लगी हैं।

हमारे रायगढ़ शहर में भी कभी 3 सिनेमा हॉल संचालित थे जिसमें गोपी सिनेमा हॉल सबसे प्रसिद्ध था।  श्याम टॉकीज और रामनिवास टॉकीज की भी अपनी खूबियां थीं। काफी लोग सिनेमा देखने वहां जाया करते थे। आज इन तीनों टॉकीजों में केवल रामनिवास टॉकीज भर संचालित हो रहा है, बाकी दो सिनेमा हॉल गोपी टॉकीज और श्याम टॉकीज अब संचालित नहीं हो रहे हैं। गोपी टॉकीज जैसे निजी सिनेमा हॉल को भी हम किसी जमाने में अपनी सभ्यता और संस्कृति  से जोड़कर देखते थे । हमें बहुत गर्व होता था कि इतने सुंदर सिनेमा हॉल में हम फिल्म देखने आए हैं। उस सभ्यता और संस्कृति का इतिहास इन टॉकीजों के संचालित ना होने के साथ ही कहीं गुम हो गया।

मॉल कल्चर के कारण भी पहले के परंपरागत सिनेमा हॉल बंद होने के कगार पर पहुंच गए। इन पुराने सिनेमा हॉलों का बंद होना , केवल सिनेमा हॉल का बंद होना भर नहीं है बल्कि किसी शहर का इतिहास,  उसकी संस्कृति औऱ उसकी सभ्यता में आए हुए बदलाव का भी यह एक विषय है । इस तरह के विषय चर्चा में इसलिए भी आने लगते हैं क्योंकि ऐसे विषयों से शहर का इतिहास ,सभ्यता, संस्कृति भी जुड़े रहते हैं।

पुरी के वे 7 सिनेमा हॉल जो अब उस शहर में संचालित नहीं हैं,फिलहाल उनको भी जानना जरूरी है। इन 7 सिनेमा हॉलों की सूची निम्नानुसार है- 

Janata Cinema Hall

Address - Grand Road, Puri Ho, In Front Of Santoshi Textiles, Puri - 752001

Sriram Cinema Hall

Address - Jaipur Square, Puri Station Road, Near Sakhigopal, Puri - 752002

Laxmi Cinema Hall

Address - Govt Girls High School Road, Puri Ho, Near Ramachandi Temple, Near Ramachandi Sahi, Puri - 752001

Srikrishna Cinema Hall

Address - Grand Road, Puri Ho, Puri - 752001

Bijayshree Talkies

Address - Pipili, Near Pipli Bus Stop, Puri - 752104

Jayashree Talkies

Address - Jayashree Talkies Road, Nimapara, Puri - 752106

Apsara Cinema House

Address - Nayahat, Near State Bank Of India, Puri - 752107

कभी अगर आप पुरी जाएं तो पूर्व में संचालित इन  सिनेमाहॉलों की जगहों पर भी घूम आएं। यह भी एक तरह का पर्यटन ही होगा । ऐसे पर्यटन से इतिहास, सभ्यता और संस्कृति को समझने बूझने की  एक दृष्टि भी मिलेगी।

रमेश शर्मा रायगढ़ छ. ग.


टिप्पणियाँ

इन्हें भी पढ़ते चलें...

कौन हैं ओमा द अक और इनदिनों क्यों चर्चा में हैं।

आज अनुग्रह के पाठकों से हम ऐसे शख्स का परिचय कराने जा रहे हैं जो इन दिनों देश के बुद्धिजीवियों के बीच खासा चर्चे में हैं। आखिर उनकी चर्चा क्यों हो रही है इसको जानने के लिए इस आलेख को पढ़ा जाना जरूरी है। किताब: महंगी कविता, कीमत पच्चीस हजार रूपये  आध्यात्मिक विचारक ओमा द अक् का जन्म भारत की आध्यात्मिक राजधानी काशी में हुआ। महिलाओं सा चेहरा और महिलाओं जैसी आवाज के कारण इनको सुनते हुए या देखते हुए भ्रम होता है जबकि वे एक पुरुष संत हैं । ये शुरू से ही क्रान्तिकारी विचारधारा के रहे हैं । अपने बचपन से ही शास्त्रों और पुराणों का अध्ययन प्रारम्भ करने वाले ओमा द अक विज्ञान और ज्योतिष में भी गहन रुचि रखते हैं। इन्हें पारम्परिक शिक्षा पद्धति (स्कूली शिक्षा) में कभी भी रुचि नहीं रही ।  इन्होंने बी. ए. प्रथम वर्ष उत्तीर्ण करने के पश्चात ही पढ़ाई छोड़ दी किन्तु उनका पढ़ना-लिखना कभी नहीं छूटा। वे हज़ारों कविताएँ, सैकड़ों लेख, कुछ कहानियाँ और नाटक भी लिख चुके हैं। हिन्दी और उर्दू में  उनकी लिखी अनेक रचनाएँ  हैं जिनमें से कुछ एक देश-विदेश की कई प्रतिष्ठित पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुक...

रघुनंदन त्रिवेदी की कहानी : हम दोनों

स्व.रघुनंदन त्रिवेदी मेरे प्रिय कथाकाराें में से एक रहे हैं ! आज 17 जनवरी उनका जन्म दिवस है।  आम जन जीवन की व्यथा और मन की बारिकियाें काे अपनी कहानियाें में मौलिक ढंग से व्यक्त करने में वे सिद्धहस्त थे। कम उम्र में उनका जाना हिंदी के पाठकों को अखरता है। बहुत पहले कथादेश में उनकी काेई कहानी पढी थी जिसकी धुंधली सी याद मन में है ! आदमी काे अपनी चीजाें से ज्यादा दूसराें की चीजें  अधिक पसंद आती हैं और आदमी का मन खिन्न हाेते रहता है ! आदमी घर बनाता है पर उसे दूसराें के घर अधिक पसंद आते हैं और अपने घर में उसे कमियां नजर आने लगती हैं ! आदमी शादी करता है पर किसी खूबसूरत औरत काे देखकर अपनी पत्नी में उसे कमियां नजर आने लगती हैं ! इस तरह की अनेक मानवीय मन की कमजाेरियाें काे बेहद संजीदा ढंग से कहानीकार पाठकाें के सामने प्रस्तुत करते हैं ! मनुष्य अपने आप से कभी संतुष्ट नहीं रहता, उसे हमेशा लगता है कि दुनियां थाेडी इधर से उधर हाेती ताे कितना अच्छा हाेता !आए दिन लाेग ऐसी मन: स्थितियाें से गुजर रहे हैं , कहानियां भी लाेगाें काे राह दिखाने का काम करती हैं अगर ठीक ढंग से उन पर हम अपना ध्यान केन्...

परदेशी राम वर्मा की कहानी दोगला

परदेशी राम वर्मा की कहानी दोगला वागर्थ के फरवरी 2024 अंक में है। कहानी विभिन्न स्तरों पर जाति धर्म सम्प्रदाय जैसे ज्वलन्त मुद्दों को लेकर सामने आती है।  पालतू कुत्ते झब्बू के बहाने एक नास्टेल्जिक आदमी के भीतर सामाजिक रूढ़ियों की जड़ता और दम्भ उफान पर होते हैं,उसका चित्रण जिस तरह कहानी में आता है वह ध्यान खींचता है। दरअसल मनुष्य के इसी दम्भ और अहंकार को उदघाटित करने की ओर यह कहानी गतिमान होती हुई प्रतीत होती है। पालतू पेट्स झब्बू और पुत्र सोनू के जीवन में घटित प्रेम और शारीरिक जरूरतों से जुड़ी घटनाओं की तुलना के बहाने कहानी एक बड़े सामाजिक विमर्श की ओर आगे बढ़ती है। पेट्स झब्बू के जीवन से जुड़ी घटनाओं के उपरांत जब अपने पुत्र सोनू के जीवन से जुड़े प्रेम प्रसंग की घटना उसकी आँखों के सामने घटित होते हैं तब उसके भीतर की सामाजिक जड़ता एवं दम्भ भरभरा कर बिखर जाते हैं। जाति, समाज, धर्म जैसे मुद्दे आदमी को झूठे दम्भ से जकड़े रहते हैं। इनकी बंधी बंधाई दीवारों को जो लांघता है वह समाज की नज़र में दोगला होने लगता है। जाति धर्म की रूढ़ियों में जकड़ा समाज मनुष्य को दम्भी और अहंकारी भी बनाता है। कहानी इन दीवा...

समकालीन कविता और युवा कवयित्री ममता जयंत की कविताएं

समकालीन कविता और युवा कवयित्री ममता जयंत की कविताएं दिल्ली निवासी ममता जयंत लंबे समय से कविताएं लिख रही हैं। उनकी कविताओं को पढ़ते हुए यह बात कही जा सकती है कि उनकी कविताओं में विचार अपनी जगह पहले बनाते हैं फिर कविता के लिए जरूरी विभिन्न कलाएं, जिनमें भाषा, बिम्ब और शिल्प शामिल हैं, धीरे-धीरे जगह तलाशती हुईं कविताओं के साथ जुड़ती जाती हैं। यह शायद इसलिए भी है कि वे पेशे से अध्यापिका हैं और बच्चों से रोज का उनका वैचारिक संवाद है। यह कहा जाए कि बच्चों की इस संगत में हर दिन जीवन के किसी न किसी कटु यथार्थ से वे टकराती हैं तो यह कोई अतिशयोक्ति भरा कथन नहीं है। जीवन के यथार्थ से यह टकराहट कई बार किसी कवि को भीतर से रूखा बनाकर भाषिक रूप में आक्रोशित भी कर सकता है । ममता जयंत की कविताओं में इस आक्रोश को जगह-जगह उभरते हुए महसूसा जा सकता है। यह बात ध्यातव्य है कि इस आक्रोश में एक तरलता और मुलायमियत है। इसमें कहीं हिंसा का भाव नहीं है बल्कि उद्दात्त मानवीय संवेदना के भाव की पीड़ा को यह आक्रोश सामने रखता है । नीचे कविता की कुछ पंक्तियों को देखिए, ये पंक्तियाँ उसी आक्रोश की संवाहक हैं - सोचना!  सो...

30 अक्टूबर पुण्यतिथि पर डॉ राजू पांडे को याद कर रहे हैं बसंत राघव "सत्यान्वेषी राजू पांडेय के नहीं होने का मतलब"

डॉक्टर राजू पांडेय शेम शेम मीडिया, बिकाऊ मीडिया, नचनिया मीडिया,छी मीडिया, गोदी मीडिया  इत्यादि इत्यादि विशेषणों से संबोधित होने वाली मीडिया को लेकर चारों तरफ एक शोर है , लेकिन यह वाकया पूरी तरह सच है ऐसा कहना भी उचित नहीं लगता ।  मुकेश भारद्वाज जनसत्ता, राजीव रंजन श्रीवास्तव देशबन्धु , सुनील कुमार दैनिक छत्तीसगढ़ ,सुभाष राय जनसंदेश टाइम्स जैसे नामी गिरामी संपादक भी आज मौजूद हैं जो राजू पांंडेय को प्रमुखता से बतौर कॉलमिस्ट अपने अखबारों में जगह देते रहे हैं। उनकी पत्रकारिता जन सरोकारिता और निष्पक्षता से परिपूर्ण रही है।  आज धर्म  अफीम की तरह बाँटी जा रही है। मेन मुद्दों से आम जनता का ध्यान हटाकर, उसे मशीनीकृत किया जा रहा है। वर्तमान परिपेक्ष्य में राजनीतिक अधिकारों, नागरिक आजादी और न्यायपालिका की स्वतंत्रता के क्षेत्र में गिरावट महसूस की जा रही है। राजू पांंडेय का मानना था कि " आज तंत्र डेमोक्रेसी  इलेक्टोरल ऑटोक्रेसी में तब्दील हो चुकी है ,जहां असहमति और आलोचना को बर्दाश्त नहीं किया जाता और इसे राष्ट्र विरोधी गतिविधि की संज्ञा दी जाती है।" स्थिति इतनी भयावह हो गई ...

डॉक्टर परिधि शर्मा की कहानी - ख़त

  शिवना नवलेखन पुरस्कार 2024 अंतर्गत डॉक्टर परिधि शर्मा के कहानी संग्रह 'प्रेम के देश में' की पाण्डुलिपि अनुसंशित हुई है। इस किताब का विमोचन फरवरी 2025 के नयी दिल्ली विश्व पुस्तक मेले में शिवना प्रकाशन के स्टाल पर  किया जाएगा । यहाँ प्रस्तुत है उनकी कहानी  'ख़त' कहानी:    ख़त डॉ . परिधि शर्मा _______________ रात की सिहरन के बाद की उदासी ठंडे फर्श पर बूंद बनकर ढुलक रही थी। रात के ख़त के बाद अब कोई बात नहीं बची थी। खुद को संभालने का साहस भी मात्र थोड़ा-सा बच गया था। ख़त जिसमें मन की सारी बातें लिखी गईं थीं। सारा आक्रोश , सारे जज़्बात , सारी भड़ास , सारी की सारी बातें जो कही जानी थीं , पूरे दम से आवेग के साथ उड़ेल दी गईं थीं। ख़त जिसे किसी को भी भेजा नहीं जाना था। ख़त जिसे किसी को भेजने के लिए लिखा गया था। कुछ ख़त कभी किसी को भेजे नहीं जाते बस भेजे जाने के नाम पर लिखे जाते हैं। खिड़की के कांच के उस ओर खुली हवा थी। हवा के ऊपर आकाश। पेड़ पौधे सबकुछ। आजादी। प्रेम में विफल हो जाने के बाद की आजादी की तरह। खिड़की के पास बैठे हुए आकाश कांच के पार से उतना नंगा नहीं...

जैनेंद्र कुमार की कहानी 'अपना अपना भाग्य' और मन में आते जाते कुछ सवाल

कहानी 'अपना अपना भाग्य' की कसौटी पर समाज का चरित्र कितना खरा उतरता है इस विमर्श के पहले जैनेंद्र कुमार की कहानी अपना अपना भाग्य पढ़ते हुए कहानी में वर्णित भौगोलिक और मौसमी परिस्थितियों के जीवंत दृश्य कहानी से हमें जोड़ते हैं। यह जुड़ाव इसलिए घनीभूत होता है क्योंकि हमारी संवेदना उस कहानी से जुड़ती चली जाती है । पहाड़ी क्षेत्र में रात के दृश्य और कड़ाके की ठंड के बीच एक बेघर बच्चे का शहर में भटकना पाठकों के भीतर की संवेदना को अनायास कुरेदने लगता है। कहानी अपने साथ कई सवाल छोड़ती हुई चलती है फिर भी जैनेंद्र कुमार ने इन दृश्यों, घटनाओं के माध्यम से कहानी के प्रवाह को गति प्रदान करने में कहानी कला का बखूबी उपयोग किया है। कहानीकार जैनेंद्र कुमार  अभावग्रस्तता , पारिवारिक गरीबी और उस गरीबी की वजह से माता पिता के बीच उपजी बिषमताओं को करीब से देखा समझा हुआ एक स्वाभिमानी और इमानदार गरीब लड़का जो घर से कुछ काम की तलाश में शहर भाग आता है और समाज के संपन्न वर्ग की नृशंस उदासीनता झेलते हुए अंततः रात की जानलेवा सर्दी से ठिठुर कर इस दुनिया से विदा हो जाता है । संपन्न समाज ऎसी घटनाओं को भाग्य से ज...

2025-26 के इस बजट से मायूस हुए 16000 एन एच एम स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी. छत्तीसगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों के लिए बजट में कुछ भी नहीं है खास

2025-26 के इस बजट से मायूस हुए 16000 एन एच एम स्वास्थ्य संविदा कर्मचारी. छत्तीसगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारियों के लिए बजट में कुछ भी नहीं. करोना योद्धा कर्मचारियों में भारी निराशा घोषित 27 प्रतिशत वेतन वृद्धि के लिए कई बार मुख्यमंत्री सहित मंत्रियों से मुलाकत कर चुके हैं. छत्तीसगढ़ एन.एच.एम. कर्मचारी  बड़े आंदोलन की तैयारी में एन एच एम कर्मियों के आंदोलन में जाने से स्वास्थ्य व्यवस्था होगी प्रभावित “एनएचएम कर्मचारीयों को पूर्व घोषित 27 प्रतिशत वेतन-वृद्धि, सहित 18 बिंदु मांग को बजट 2025-26 में शामिल करने का था भरोसा रायपुर ।  छत्तीसगढ़ प्रदेश एन.एच.एम. कर्मचारी संघ अपने लंबित मांग को लेकर लगातार आवेदन-निवेदन-ज्ञापन देते आ रहे हैं एवं लम्बे समय से नियमितीकरण सहित 18 बिंदु को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। पिछली सरकार ने 19 जुलाई 2023 अनुपूरक बजट में एन.एच.एम. कर्मियों के वेतन में 27 प्रतिशत की राशि की बढ़ोतरी की घोषणा की थी, जो आज तक अप्राप्त हैं।उक्त संविदा कर्मचारी संघ ने लगातार विभिन्न विधायक/मंत्री सहित मुख्यमंत्री को अपना ज्ञापन दिया था, जिसका आज तक निराकरण नहीं हुआ है, जिससे कर्मचारियों म...

जीवन प्रबंधन को जानना भी क्यों जरूरी है

            जीवन प्रबंधन से जुड़ी सात बातें

सुबह सवेरे अखबार में प्रकाशित कहानी: रेस्तरां से लौटते हुए

छुट्टी का  दिन था । वीकली ऑफ । उनके लिए छुट्टी का दिन याने मौज मस्ती का दिन। खाना पीना घूमना ।  एक ने कहा 'चौपाल जायेंगे , वहां लंच लेंगे ।'  'नहीं यार चौपाल नहीं , आज नारियल नेशन जायेंगे ।' - दूसरे ने झट से उसकी बात काटते हुए कह दिया  । दोनों की बातें सुनकर तीसरे ने हँसते हुए कहा 'तुम लोग भी न..... वही घिसी पिटी जगह ! अरे जीवन में जायका बदलने की भी सोचो , किसी नयी जगह की बात करो , ये क्या उसी जगह बार बार जाना ।'  तीसरे की बात सुनकर दोनों हक्का बक्का उसकी ओर देखने लगे थे ।उन दोनों को लगा कि यह सच बोल रहा है । पर  पहले ने बदलाव शब्द सुनकर आहें भरी और कहने लगा .... हमारे जीवन में बदलाव कहाँ है दोस्त ! वही रोज रोज का घिसा पिटा काम । सुबह हुई नहीं कि बीबी को नींद से जगाओ, टिफिन तैयार करवाने के लिए कहो। फिर बाथ रूम में जाकर हबड़ तबड़ नहाकर निकलो । कपड़े पहनो और भाग लो कम्पनी की बस पकड़ने। यार अब तो लगता है जैसे इसी रूटीन पर चलते चलते जिन्दगी के ऊपर जंग की एक परत जम गयी है । यह सब कहते कहते उसके चेहरे से नीरसता का भाव टपक पड़ा ।  दूसरा ज्यादा सोचता नहीं था । मानो...